Live Updates

Bihar Breaking News Live: पटना में गंगा स्नान के दौरान 3 महिलाएं डूबी, एक को लोगों ने बचाया, 2 लापता

Updated at : 29 Oct 2022 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: पटना में गंगा स्नान के दौरान 3 महिलाएं डूबी, एक को लोगों ने बचाया, 2 लापता

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:33 PM. 29 Oct 225:33 PM. 29 Oct

पटना में गंगा स्नान के दौरान 3 महिलाएं डूबी, एक को लोगों ने बचाया, 2 लापता

पटना में गंगा स्नान के दौरान 3 महिलाएं डूब गयी. इसमें से एक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया. वहीं दो लोग लापता हैं. घटना खुशरूपुर थाना क्षेत्र के खिरोधरपुर गंगा घाट का है.

5:33 PM. 29 Oct 225:33 PM. 29 Oct

भागलपुर में 24 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर के इशाकचक पुलिस ने 24 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. इसके पास के 18 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं.

5:33 PM. 29 Oct 225:33 PM. 29 Oct

बेतिया में पुलिस चेक पोस्ट से कुछ दूरी पर भाजपा नेता की हत्या

बेतिया में कालीबाग ओपी से कुछ दूरी पर बीजेपी नेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. घटना में तीन से चार अपराधी शामिल थे. शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

5:33 PM. 29 Oct 225:33 PM. 29 Oct

मधुबनी में दो मंदिरों से करोड़ों की अष्टधातु की मूर्ति चोरी

मधुबनी में दो मंदिरों में करोड़ों की अष्टधातु की मूर्ति चोरी की घटना सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि मूर्ति नगर थाना के मुरली मनोहर और चौभच्छा चौक से चोरी हुई है.

5:33 PM. 29 Oct 225:33 PM. 29 Oct

दिल्ली से दरभंगा आ रही बस एनएच-27 पर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

दिल्ली से दरभंगा आ रही बस एनएच-27 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि छह लोग घायल हो गए हैं.

5:33 PM. 29 Oct 225:33 PM. 29 Oct

समस्तीपुर में अपराधियों ने स्टेट बैंक से चार लाख रुपये लूटे

Samastipur में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं. अपराधियों ने शनिवार को जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भारतीय स्टेट ‍बैंक(State Bank of India) की शाखा में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने बैंक से चार लाख रूपये लूट लिए हैं.

5:33 PM. 29 Oct 225:33 PM. 29 Oct

भोजपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने दो बीएमपी जवानों को रौंदा

छठ पर घर जा रहे दो बीएमपी के जवान को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया है. घटना शनिवार की सुबह भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के आरा-बक्सर एनएच 84 पर बिलौटी गांव के पास हुई. हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया. मगर चालक किसी तरह से ट्रक से निकलकर फरार हो गया.

1:35 PM. 29 Oct 221:35 PM. 29 Oct

सीतामढ़ी में पीएचसी के डॉक्टरों ने जीवित नवजात को बताया मृत

सीतामढ़ी में पीएचसी के डॉक्टरों ने जीवित नवजात को बताया मृत. ऐसा परिजनों ने चिकित्सकों पर आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि नवजात जीवित था. लेकिन उसकी इलाज के अभाव में मौत हो गयी है.

1:35 PM. 29 Oct 221:35 PM. 29 Oct

बिहार के पांच प्रमंडलों में 1 नवंबर से होने वाली धान अधिप्राप्ति स्थगित

बिहार के पांच प्रमंडलों में एक नवंबर में होने वाली धान अधिप्राप्ति को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. तैयारियों में कमी का हवाला देते हुए मंत्री लेसी सिंह ने धान अधिप्राप्ति को स्थगित करने की जानकारी दी है. अब धान खरीदी के लिए फिर से नई तिथि जारी की जाएगी.

1:35 PM. 29 Oct 221:35 PM. 29 Oct

पटना के फल बाजार में छठ व्रत को लेकर उमड़ी भीड़

छठ पर्व को लेकर शहर व प्रखण्ड मुख्यालयों के बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है. सड़क पर जाम लगने से राहगीर परेशान रहे. राजधानी पटना की फल मंडी में ग्राहकों की भीड़ से बेदम ट्रैफिक को नियंत्रित करने में पुलिस परेशान नजर आई. छठ को लेकर आवश्यक सामग्री की खरीददारी को लेकर ग्राहकों की भीड़ फल दुकानों एवं कपड़ा मंडी में ज्यादातर देखी जा रही है.

11:13 AM. 29 Oct 2211:13 AM. 29 Oct

समस्तीपुर में किन्नरों ने गरीबों के बीच छठ पूजन सामग्रियों का वितरण किया

समस्तीपुर में किन्नरों ने गरीबों के बीच बांटे छठ पूजन सामाग्रियों का एक हजार गरीब परिवारों के बीच वितरण किया. किन्नरों की इस पहल का लोगों ने जमकर सराहना की

11:13 AM. 29 Oct 2211:13 AM. 29 Oct

नालंदा में जेडीयू कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

नालंदा जिले में बदमाशों ने घर से बुलाकर एक जदयू कार्यकर्ता की हत्या कर दी. बदमाशों ने पहले जदयू कार्यकर्ता को चाकू गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद गोली मार दी. घटना जिले के सैदपुर गांव की है. मृतक की पहचान सोनेलाल के रूप में हुई है. घटना के जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. घटना को लेकर जदयू सांसद ने दुख जताया है.

11:13 AM. 29 Oct 2211:13 AM. 29 Oct

लोक आस्था के महापर्व का आज दूसरा दिन

आज लोक आस्था के छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है. कार्तिक शुक्ल की पंचमी तिथि खरना मनाया जाता है. इस दिन व्रती शाम को खीर और रोटी का प्रसाद छठी मैया के लिए तैयार करती है. इसके बाद सबसे पहले प्रसाद को व्रती ग्रहण करती हैं. तब प्रसाद को सभी लोगों के बीच वितरित किया जाता है.

11:13 AM. 29 Oct 2211:13 AM. 29 Oct

छठ के पहले अर्घ्य पर तापमान में गिरावट की संभावना

बिहार से मानसून समाप्त होने के बाद लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार राज्य में बीते दिनों से पछुआ हवाओं का असर दिखाई दे रहा है. जिसके चलते राज्य में हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं. इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है.  राजधानी पटना समेत कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. गया में भी न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. राज्य में शुक्रवार के दिन गया में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. 

11:13 AM. 29 Oct 2211:13 AM. 29 Oct

औरंगाबाद के घर में लगी आग, बुझाने में 7 पुलिसकर्मी सहित 3 दर्जन लोग झुलसे

औरंगाबाद जिले से एक बड़ी खबर आ रही है. शहर के वार्ड 24 साहगंज(तेली मुहल्ला) मुहल्ले में शनिवार की अहले सुबह अनिल गोस्वामी नामक व्यक्ति के घर में आग लग गई. जिसे बुझाने के चक्कर में सात पुलिसकर्मी सहित तीन दर्जन लोग झुलस गए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola