Bihar Breaking News LIVE: अग्निपथ स्कीम पर कन्हैया कुमार का बयान, सरकार ने किया युवाओं के साथ विश्वासघात
Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
बांका में सर्च अभियान के दौरान विस्फोटक सामग्री बरामद
बांका के नक्सल प्रभावित आनंदपुर ओपी क्षेत्र के पिलुआ जंगल से सर्च अभियान के दौरान हथियार और विस्फोटक सामग्री की बरामदगी हुई है. बरामद सामानों में दो हैंड ग्रेनेड, दो मास्केट और एक क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट शामिल हैं
मधुबनी में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
मधुबनी के खजौली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिर कर हुई युवक की मौत, बेगूसराय का रहने वाला था मृत युवक.
सरकार ने किया युवाओं के साथ विश्वासघात: कन्हैया कुमार
पटना. अग्निपथ स्कीम पर कन्हैया कुमार ने कहा कि सरकार युवाओं के साथ विश्वासघात किया है. केंद्र सरकार घोषणा करके गायब हो गयी. वहीं, बीजेपी के मंत्री और विधायक चौकीदार बनने के फायदे भी बता रहे है. सेना की स्थायी नौकरियां रोक दी गयी है.
गया में दो एके- 47 और एक इंसास राइफल के साथ नक्सली गिरफ्तार
पटना. गया जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र इमामगंज के दुखदपुर गांव के पास से सीआरपीएफ कोबरा और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर एक नक्सली को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने दो एके-47 और एक इंसास राइफल बरामद किया है. इसके अलावा मैगजीन भी बरामद किए गए हैं. फिलहाल दुखदपुर गांव में सीआरपीएफ की छापेमारी जारी है. घटना की आधिकारिक अभी तक नहीं की गयी है.
मारपीट में 15 लोग घायल
सीवान से बड़ी खबर सामने आ रही है. रघुनाथपुर में जमीन विवाद हुई मारपीट के दौरान 15 लोग घायल हो गये है. 4 लोगों की हालत गंभीर है.
भूमि विवाद में धारदार हथियार से बेटे ने की अपनी मां की हत्या
गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है. भूमि विवाद में धारदार हथियार से बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी बेटा को गिरफ्तार कर लिया है. शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. यह घटना कुचायकोट थाना के मौजे सिरिसिया गांव की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए