Live Updates

Bihar Breaking News LIVE: बिहार का कुख्यात बैंक लुटेरा राजा बाबू दुबे को एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News LIVE: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन

बिहार का कुख्यात बैंक लुटेरा राजा बाबू दुबे गिरफ्तार

बिहार का कुख्यात बैंक लुटेरा राजा बाबू दुबे को एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार, हरियाणा और राजस्थान में लूट की बड़ी वारदात को दे चुका है अंजाम, लंबे समय से पुलिस को थी तलाश.

बिहार में ठनका गिरने से 15 लोगों की मौत

बिहार में वज्रपात से 15 लोगों की मौत हो गयी है. राज्य के सात जिलों में ठनका गिरने की हुई इस घटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शोक जताया है और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक के आश्रितों को तत्काल 4-4 लाख रुपया मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है.

बजरंग दल के हाजीपुर जिला अध्यक्ष FIR, धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप

बजरंग दल के हाजीपुर जिला अध्यक्ष आर्यन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज, धार्मिक उन्माद फैलाने का मामला नगर थाना में दर्ज, पुलिस पदाधिकारी के बयान पर मामला किया गया दर्ज.

बिहार में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में गिर सकता है ठनका

बिहार के पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सारण, सीतामढ़ी, रोहतास, औरंगाबाद, गया, सहरसा और मधेपुरा जिले में मौसम विभाग का अलर्ट, मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश का अलर्ट.

बिहार के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

बिहार के कई जिलों में अगले दो घंटों में बारिश के आसार है. बारिश को लेकर मौसम विभाने येलो अलर्ट जारी किया है. पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद प्रभावित रहेगा. मौसम विभाग ने इन जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी दी है.

बहाली नहीं करने पर रिट याचिका दायर

पटना. जातीय जनगणना में सांख्यिकी स्वयंसेवक को बहाल नहीं करने पर हाइकोर्ट में रिट याचिका दायर हुई है. सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश झा ने रिट याचिका दायर करायी है. उन्होंने कहा कि जाति आधारित जनगणना में सांख्यिकी स्वयंसेवकों की जगह सरकार ने अन्य संविदा कर्मियों शिक्षक, रोजगार सेवक, विकास मित्र, जीविका आदि को बहाल करने का निर्णय लिया है. इस पर रोक लगाने के लिए हाइकोर्ट में रिट याचिका दायर हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola