Bihar Breaking News LIVE: उत्पाद विभाग ने शरीर में शराब चिपका कर तस्करी कर रहे एक युवक को किया गिरफ्तार
Bihar Breaking News LIVE: पटना विश्वविद्यालय में एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया जायेगा. वहीं 17 जुलाई से च्वॉइस फिलिंग शुरू हो जायेगी. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
राष्ट्रपति चुनाव : आज
आयोग भेजेगा पर्यवेक्षक
पटना. राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक शनिवार को पटना पहुंचेंगे. पर्यवेक्षकों द्वारा रविवार को बिहार विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जायेगी. उनके साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास व मतदान के सहायक निर्वाची पदाधिकारी पवन कुमार पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. पर्यवेक्षकों द्वारा विधानसभा में बूथ की स्थापना से लेकर मतदान कार्य की एक-एक जानकारी ली जायेगी. राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा.
शरीर में शराब चिपका कर तस्करी कर रहे एक युवक गिरफ्तार
सीवान जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. उत्पाद विभाग ने शरीर में शराब चिपका कर तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. जांच में 40 बोतल शराब पुलिस ने जब्त किया है.
पटना की सीबीआइ की विशेष कोर्ट में दो नये जज
पटना. पटना हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार की अनुशंसा पर सामान्य प्रशासन विभाग ने पटना के दो अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों काे सीबीआइ कोर्ट में पदस्थापन किया है. अधिसूचना के मुताबिक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोतिश कुमार सिंह को सीबीआइ कोर्ट नंबर दो का विशेष न्यायाधीश बनाया गया है, जबकि महेश कुमार को अनन्य विशेष न्यायालय सीबीआइ कोर्ट नंबर तीन के पद पर पदस्थापित किया गया है.
बिहार मे सुखाड़ की स्थिति
बिहार मे सुखाड़ की स्थिति बन गयी है. समय पर बारिश नहीं होने के कारण धान के खेतों में दरारें पड़ गयी है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा हैं कि ‘मैं सीमांचल का दौरा कर हालात का जायजा लूंगा’ बारिश नहीं होने के कारण सीमांचल में हालात ठीक नहीं है.
समस्तीपुर में दामाद ने सास को मारी गोली, मौत
समस्तीपुर में दामाद ने सास को गोली मार कर हत्या दी. आरोपी दामाद को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर दी. इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया. रोसड़ा थाना क्षेत्र के रहुआ गांव की यह घटना बतायी जा रही है.
ऑटो पलटने से पांच मजदूर जख्मी
औरंगाबाद के दाउदनगर के नहर रोड में सिपहां लख के पास ऑटो पलटने से पांच मजदूर जख्मी हो गये. घटना शनिवार की सुबह की है. बताया जाता है कि 10 मजदूर एक ऑटो पर सवार होकर तरार गांव से अरई खैरा गांव में मजदूरी करने जा रहे थे. सिपहां लख के पास ऑटो असंतुलित होकर पलट गया. जिससे ऑटो पर सवार पांच मजदूर जख्मी हो गए.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए