Live Updates

Bihar Breaking News LIVE: शिक्षामंत्री के बयान पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- बयानवीरों से मुझे कोई मतलब नहीं

Updated at : 15 Jan 2023 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News LIVE: शिक्षामंत्री के बयान पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- बयानवीरों से मुझे कोई मतलब नहीं

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:04 PM. 15 Jan 239:04 PM. 15 Jan

नेपाल में हुए विमान हादसा में सीतामढ़ी के एक युवक की मौत

नेपाल में हुए विमान हादसे में सीतामढ़ी जिला के एक व्यक्ति की मौत हो गई, उसकी पहचान जिले के बैरगनिया प्रखंड के असोगी गांव निवासी संजय जायसवाल के रूप में हुई है. मृतक काठमांडू में रहकर काम करता था. संजय उक्त विमान से काठमांडू से पोखरा जा रहा था. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

9:04 PM. 15 Jan 239:04 PM. 15 Jan

शिक्षामंत्री के बयान पर भड़के तेजस्वी, बोले- बयानवीरों से मतलब नहीं

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद ने रविवार को शिक्षामंत्री चंद्रशेखर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका किसी बयानवीर से मतलब नहीं है. तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन लालू प्रसाद और नीतीश कुमार ने मिलकर बनाया है. इसपर किसी को भ्रम नहीं रहना चाहिए.

9:04 PM. 15 Jan 239:04 PM. 15 Jan

नालंदा में दो बदमाश गिरफ्तार

नालंदा जिले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुल्लाबीघा गांव के पास से दो शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से लूट के एक बाइक ,दो मोबाइल बरामद किया गया है. इसकी जानकारी राजगीर के डीएसपी प्रदीप कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी.

9:04 PM. 15 Jan 239:04 PM. 15 Jan

गया के विष्णबिघा बालू घाट पर ग्रामीणों का हंगामा

गया के इमामगंज थाना क्षेत्र के विष्णबिघा बालू घाट पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. हंगामा और पथराव के दौरान ग्रामीणों ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं, बालू घाट के पास बने बैरक को भी फूंक डाला. वाहन चालक और बालू घाट के संचालकों के साथ भी मारपीट घटना हुई है. ग्रामीणों की मांग है कि जो बालू घाट बनाई गई है वह उचित नहीं है. इसको लेकर ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं.

9:04 PM. 15 Jan 239:04 PM. 15 Jan

भगवान राम शिक्षा मंत्री को सद्बुद्धि दें- नीरज कुमार ‘बबलू’

सहरसा में पूर्व मंत्री और बीजेपी नीरज कुमार ‘बबलू’ ने रविवार को शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भगवान राम उनको सद्बुद्धि दें कि रामचरितमानस ग्रंथ को समझें, तभी उनका वैतरणी पार होगा नहीं तो इधर ही वो फंसे रहेंगे.

9:04 PM. 15 Jan 239:04 PM. 15 Jan

हाजीपुर में रोजगार की मांग पर भड़के केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस हाजीपुर ट्राई साइकिल वितरण के दौरान रोजगार की मांग को सुनकर भड़क गये. दरअसल, एक युवक अपने पिता के लिए रोजगार की मांग कर दी. इस पर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार गुस्सा गए और युवक को फटकार लगा दी. फटकार के बाद युवक निराश होकर लौट गया. वहीं, मंत्री के गुस्से की हर तरफ चर्चा भी होने लगी.

9:04 PM. 15 Jan 239:04 PM. 15 Jan

जीवीपी पॉइंट पर निगम कर्मियों ने खाया दही चूड़ा, कूड़ा पॉइंट बना सेल्फी पॉइंट

रविवार को पटना नगर निगम द्वारा कूड़ा पर चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत पटना नगर निगम द्वारा जीवीपी का सौन्दरीकरण कर सेल्फी पॉइन्ट का निर्माण किया गया. सभी वार्डों में वेस्ट चीजों से आकर्षक प्रदर्शनी, सेल्फी पॉइंट का निर्माण कराया गया. स्वच्छता की उड़ान, स्वच्छ पटना शहर अपना और आई लव पटना, आई लव बोरिंग रोड जैसे स्लोगन से आमजनों को जागरूक भी किया गया.

12:18 PM. 15 Jan 2312:18 PM. 15 Jan

पटना में सर्द हवाओं का सितम, 11 KM प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं

बिहार में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है. पटना, गया, भागलपुर समेत अन्य जिलों में तेज सर्द हवाएं चल रही है. पटना की बात करें तो यहां लगभग 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही है.

12:18 PM. 15 Jan 2312:18 PM. 15 Jan

बिहार के सभी जिले में खुलेंगे एक आवासीय मॉडल स्कूल

बिहार के सभी जिले में एक आवासीय मॉडल स्कूल खोला जाएगा. इस स्कूलों में बीपीएससी के जरिये शिक्षकों की नियुक्ती होगी. जानकारी के मुताबिक इस योजना को राज्य सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है. आगामी 6 माह में विद्यालय शुरू कर दिया जाएगा.

12:18 PM. 15 Jan 2312:18 PM. 15 Jan

मुजफ्फरपुर में 51 किलो तिलकुट से किया गया बाबा गरीबनाथ का शृंगार

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मुजफ्फरपुर में 51 किलो तिलकुट से बाबा गरीबनाथ का खास तरीके से शृंगार किया गया. शृंगार के बाद बाबा की विशेष आरती भी उतारी गयी.

12:18 PM. 15 Jan 2312:18 PM. 15 Jan

बगहा में मिला 30 किलो वजनी दुर्लभ प्रजाति का कछुआ

बगहा के पिपरासी गांव में 30 किलो वजनी दुर्लभ प्रजाति का कछुआ मिला. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने कछुआ का रेस्क्यू कर गंडक नदी में छोड़ दिया है.

12:18 PM. 15 Jan 2312:18 PM. 15 Jan

जहानाबाद में चाचा ने भतीजे की हत्या की

जहानाबाद में जमीन विवाद के चलते चाचा ने अपने भतीजे की ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी. परिजनों के मुताबिक युवक की शादी आगामी 9 फरवरी को होने वाली थी. घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है.

12:18 PM. 15 Jan 2312:18 PM. 15 Jan

छपरा में एंबुलेंस से शराब बरामद

छपरा में पुलिस ने एक विशेष सूचना पर एक एंबुलेंस से शराब की बरामद किया है. शराब को मरीज के स्ट्रेचर के नीचे छिपाकर रखा गया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मौके से दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है.

12:18 PM. 15 Jan 2312:18 PM. 15 Jan

बांका में मंदार महोत्सव की शुरुआत, दो साल बाद हो रहा महोत्सव

बांका में मंदार महोत्सव सह तीन दिवसीय बौसी मेले का आगाज हो गया है. बता दें कि 14 जनवरी मकर सक्रांति को लेकर श्रद्धालुओं ने पापहरणी सरोवर में स्नान किया. बिहार का सुप्रसिद्ध और पूर्वी बिहार का पौराणिक ऐतिहासिक मंदार महोत्सव सह राजकीय मेला होने के कारण जिला प्रशासन की ओर से मेले को दुल्हन की तरह सजाया गया है.

12:18 PM. 15 Jan 2312:18 PM. 15 Jan

मकर संक्रांति को लेकर बिहार में धूम मची है. 

कर संक्रांति को लेकर पूरे देश में धूम मची है. बाजारों में देखने को मिल रही है. हिन्दू धर्म में इसे एक प्रमुख त्योहार माना जाता है. देश के हर क्षेत्र में इसे अलग अलग मान्यताओं के साथ धूम धाम से मनाया जाता है. मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तर दिशा की ओर घूमते हुए मकर राशि से मिथुन राशि तक भ्रमण करता है जिसे उत्तरायण भी कहा जाता है.

12:18 PM. 15 Jan 2312:18 PM. 15 Jan

मकर संक्रांति पर पटना के मरीन ड्राइव पर उमड़ी लोगों की भीड़

पटना में मकर संक्रांति पर मरीन ड्राइव पर लोगों की भारी भीड़. शहरवासी पूरे परिवार के साथ मस्ती करने के लिए सड़कों पर बिहार निकले. गुनगुनी धूप ने मौसम को और सुहाना बना दिया.

7:31 AM. 15 Jan 237:31 AM. 15 Jan

बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ायी कनकनी

बिहार में फिर एकबार कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. सूबे के 18 जिले शीतलहर की चपेट में रहेंगे. प्रदेश में पारा फिर एकबार नीचे गिरेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक सोमवार 16 जनवरी से ठंड एकबार फिर से बढ़ने वाली है. 18 जनवरी तक यह ठंड रहेगी. पूरे राज्य में दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट आएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola