Live Updates

Bihar Breaking News Live: किशनगंज में मामूली विवाद में नशेड़ी पति ने की पत्नी की हत्या

Updated at : 09 Jan 2023 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: किशनगंज में मामूली विवाद में नशेड़ी पति ने की पत्नी की हत्या

Bihar Breaking News Live: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:01 PM. 9 Jan 239:01 PM. 9 Jan

बिहार के 10 आईएएस अफसर जा रहे हैं मसूरी

बिहार के 10 आईएएस अफसरों की मसूरी में ट्रेनिंग, अप्रैल में 18 दिनों की होगी ट्रेनिंग, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, खान विभाग के अपर मुख्य सचिव होंगे शामिल.

9:01 PM. 9 Jan 239:01 PM. 9 Jan

किशनगंज में मामूली विवाद में नशेड़ी पति ने की पत्नी की हत्या

किशनगंज में मामूली विवाद में नशेड़ी पति ने चाकू मारकर पत्नी की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद पति ने खुद पर भी चाकू से वारकर आत्महत्या करने की कोशिश की. वहीं, परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. मामला रविवार रात का है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

9:01 PM. 9 Jan 239:01 PM. 9 Jan

नालंदा में रिश्तेदार ने ही परिवार के दो सदस्यों को मारी गोली

नालंदा में रिश्तेदार ने ही परिवार के दो सदस्यों को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफर.

9:01 PM. 9 Jan 239:01 PM. 9 Jan

जांच रिपोर्ट कल तक एम्स से तलब

पटना हाइकोर्ट ने सीतामढी ज़िला के आर्थिक रूप से कमज़ोर और शारीरिक अपंग लड़कियों की जांच रिपोर्ट कल तक एम्स से तलब किया, सीतामढी ज़िला जज ने पटना हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को लिखा था पत्र, कोर्ट ने एम्स और समाज कल्याण विभाग को पार्टी बनाने का आदेश दिया.

9:01 PM. 9 Jan 239:01 PM. 9 Jan

मधुबनी में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत

मधुबनी में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, पंडौल में ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत, लौकही में हादसे में लेडी टीचर की हुई मौत.

9:01 PM. 9 Jan 239:01 PM. 9 Jan

सुपर फास्ट ट्रेन के चक्के से धुआं निकलने पर हड़कंप

मुजफ्फरपुर से दरभंगा जा रही सुपर फास्ट ट्रेन बिहार संपर्क क्रांति के चक्कों से अचानक धुआं निकलने के बाद ट्रेन पर सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में ट्रेन को दुबहा स्टेशन पर रोका गया. टेक्निकल टीम द्वारा तकनीकी खराबी को को ठीक करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया.

9:01 PM. 9 Jan 239:01 PM. 9 Jan

सारण जहरीली शराब कांड पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

पिछले दिनों सारण में हुए जहरीली शराब कांड को लेकर दायर की गई याचिका पर सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. दरअसल सारण जहरीली शराब कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी.

9:01 PM. 9 Jan 239:01 PM. 9 Jan

वाल्मीकिनगर में 12वां स्थल सीमा शुल्क स्टेशन खुला

बिहार के वाल्मीकिनगर (पश्चिमी चंपारण) में आज भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 12वां स्थल सीमा शुल्क स्टेशन (LCS) खुला. कस्टम कार्यालय खुलने से दोनों देशों के आपसी व्यापार में वृद्धि होगी और रोजगार में बढ़ावा मिलेगा. इस बहु प्रतीक्षित मांग के पूरा होने से स्थानीय लोगों में हर्ष है.

9:01 PM. 9 Jan 239:01 PM. 9 Jan

स्थापना दिवस पर पटना कॉलेज में जमकर हुई पत्थरबाजी

पटना विश्वविद्यालय अंतर्गत पटना कॉलेज का आज स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. इसके मद्देनजर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, लेकिन कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. बताया जा रहा है कि छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया. छात्रों ने कैम्पस में जमकर पत्थरबाजी की है.

3:04 PM. 9 Jan 233:04 PM. 9 Jan

पटना में बंद मकान से 22 लाख की चोरी

बिहार की राजधानी पटना के आलमगंज पुलिस चौकी के पास स्थित बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 22 लाख रुपये की चोरी कर ली है. चोरी गये सामान में 12 लाख रुपये नगद शामिल है. जबकि दस लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण शामिल है. सेवानिवृत्त बैंक कर्मी स्वर्गीय ओम प्रकाश गुप्ता की पत्नी नीलम गुप्ता ने बताया कि वो परिवार के साथ हाजीपुर गयी थी. इसी बीच यह घटना हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है.

3:04 PM. 9 Jan 233:04 PM. 9 Jan

पंजाब के संगरूर में बिहार के 5 प्रवासी मजदूरों की मौत

पंजाब के संगरूर में बिहार के 5 प्रवासी मजदूरों की मौत होने की खबर आ रही है. अंगीठी की आग में दम घुटने से मौत हुई है. जानकारी के अनुसार एक मजदूर अस्पताल में भर्ती है. बताया जा रहा है कि 3 मजदूर सहरसा और 2 बेगूसराय जिले के रहने वाले थे.

3:04 PM. 9 Jan 233:04 PM. 9 Jan

गया में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को कुचला

बिहार के गया में भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग जा रहे थे. इसी दौरान चंदौती थाना क्षेत्र के केवाली गांव के पास पेट्रोल पंप के पास घने कोहरा के कारण बाइक सवार सभी लोग कोहरे के कारण ट्रक के चपेट में आ गए. हाइवा के धक्के से तीनों बाइक सवार दूर जा गिरे. जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

9:57 AM. 9 Jan 239:57 AM. 9 Jan

इंडिगो फ्लाइट में शराब पीकर हंगामा करने वाले दो धराये

पटना. दिल्ली-पटना-दिल्ली सेक्टर के बीच चलने वाली इंडिगो फ्लाइट में शराब पीकर हंगामा करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जैसे ही दाेनाें रविवार की रात करीब 10 बजे पटना एयरपाेर्ट पर उतरे, वैसे ही सीआइएसएफ ने दाेनाें काे पकड़ लिया. इनमें हाजीपुर के राेहित कुमार और नीतीश कुमार शामिल हैं. दाेनाें अपने काे पत्रकार बता रहे थे. पकड़ने के बाद दाेनाें से पूछताछ की गयी. बाद में दाेनाें काे सीआइएसएफ ने एयरपाेर्ट थाने के हवाले कर दिया.

9:45 AM. 9 Jan 239:45 AM. 9 Jan

दोस्त के साथ बाइक पर जा रहे युवक पर हमला

गोपालगंज के भोरे प्रखंड कार्यालय के पास दोस्त के साथ बाइक पर जा रहे युवक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया गया. इसमें युवक और उसका साथी घायल हो गये.

9:18 AM. 9 Jan 239:18 AM. 9 Jan

जमुई में अपराधियों ने युवक को गोलियों से भूना

जमुई से बड़ी खबर सामने आ रही है. सदर थाना क्षेत्र के आजाद नगर मुहल्ले में रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून कर उसकी हत्या कर दी. उसे चार गोली मारी गयी है. मृत युवक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 भछियार निवासी निजामुद्दीन के पुत्र सदाब आलम उर्फ शुड्डु के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola