Live Updates

Bihar Breaking News Live: सीएम नीतीश कुमार के सामने युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

Updated at : 06 Jan 2023 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: सीएम नीतीश कुमार के सामने युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

Bihar Breaking News Live: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:52 PM. 6 Jan 235:52 PM. 6 Jan

सीएम नीतीश कुमार के सामने युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यात्रा के दौरान एक युवक ने आत्महत्या की कोशिश की है. जैसे ही सीएम समाहरणालय के परिचर्चा भवन के पास पहुंचे, युवक ने आत्मदाह करने की कोशिश की. हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया है.

5:52 PM. 6 Jan 235:52 PM. 6 Jan

गहना चुरा कर भाग रहीं चार महिला चोरों को पुलिस ने पकड़ा

सारण ओपी थाना क्षेत्र के नगरा चौक के समीप से ऑटो में सवारी बन बैठकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाली महिला चोर गिरोह के चार सदस्यों को नगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

5:52 PM. 6 Jan 235:52 PM. 6 Jan

ठंड से एक बुजुर्ग की मौत

सीतामढ़ी के रीगा प्रखंड क्षेत्र की मेहसिया पंचायत अंतर्गत दोहरा गांव में ठंड लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. दोहरा गांव वार्ड नंबर 14 निवासी सहदेव सहनी पिता अमी सहनी 65 वर्षीय की मौत ठंड लगने से शुक्रवार की सुबह हो गयी. हालांकि इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं की गयी है.

5:52 PM. 6 Jan 235:52 PM. 6 Jan

मोतिहारी में 2 लाख 30 हजार की लूट

मोतिहारी से बड़ी खबर आ रही है. जहां पर बाइक सवार बदमाशों ने 2 लाख 30 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

5:52 PM. 6 Jan 235:52 PM. 6 Jan

सीएम नीतीश कुमार की भारत यात्रा पर बोले जगदानंद

सीएम नीतीश कुमार की भारत यात्रा पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार ने देश को राह दिखाई है. जिसके सिर पर लालू का आशीर्वाद हो वो बनकर रहेगा. इससे पहले देवगोड़ा को भी आशीर्वाद दे चुके हैं.

2:11 PM. 6 Jan 232:11 PM. 6 Jan

समाधान यात्रा के तहत सीतामढ़ी पहुंचे CM नीतीश कुमार

समाधान यात्रा के दूसरे दिन CM नीतीश कुमार सीतामढ़ी पहुंचे. यहां सीएम ने डुमरा के राघोपुर बखरी स्थित अम्बेदकर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. इसके बाद सीएम महादलित टोला पहुंचे.

2:11 PM. 6 Jan 232:11 PM. 6 Jan

पूर्णिया के समाहरणालय परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें

पूर्णिया के समाहरणालय परिसर में शराब की दर्जनों खाली बोतलें बरामद की गयी है. जानकारी के मुताबिक यहां शराबी शराब पीकर तालाब में बोतल फेंकते हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

2:11 PM. 6 Jan 232:11 PM. 6 Jan

छतौना इंजीनियरिंग कॉलेज का सीएम ने किया उद्घाटन

सामधान यात्रा के तहत शिवहर पहुंचे सीएम ने नीतीश कुमार ने आज छतौना में इंजीनियरिंग कॉलेज का जायजा लेने के बाद उद्घाटन किया. मौके पर सीएम ने कहा कि जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज बनने के बाद यहां के छात्रों को अब इंजीनियरिंग के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा.

2:11 PM. 6 Jan 232:11 PM. 6 Jan

बसहिया में स्वच्छता कर्मियों और दिव्यांगों से मिले सीएम नीतीश

समाधान यात्रा के तहत शिवहर के बसहिया पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने  स्वच्छता कर्मियों और दिव्यांगों से मुलाकात की. सीएम ने  स्वच्छता कर्मियों और दिव्यांगों को प्रमुख मांगों को ध्यान से सुना और अधिकारियों को फौरन अमल करने के आदेश दिये.

10:38 AM. 6 Jan 2310:38 AM. 6 Jan

समाधान यात्रा के तहत शिवहर पुहंचे नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दूसरे दिन शिवहर पहुंचे. यहां सीएम बसहिया गांव पहुंचे. मुख्यमंत्री ने यहां विकास कार्यों का जायजा लिया. सीएम के साथ विभिन्न विभागों के मंत्री और आला अधिकारी मौजूद रहे.

10:38 AM. 6 Jan 2310:38 AM. 6 Jan

BSSC पेपर लीक: परीक्षा में बाधा डालने और साजिश रचने के आरोप में रोहतास से दो गिरफ्तार

BSSC पेपर लीक कांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बिहार पुलिस की टीम ने परीक्षा में बाधा डालने और साजिश रचने के आरोप में रोहतास से प्रशांत नामक एक युवक और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है.

10:38 AM. 6 Jan 2310:38 AM. 6 Jan

आज शिवहर और सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री नीतीश की समाधान यात्रा

बिहार में समाधान यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शिवहर से अपनी यात्रा जारी रखेंगे. शिवहर में सीएम नीतीश बसहिया वार्ड में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे. सीएम के आगमन को लेकर गांव में सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है.

10:38 AM. 6 Jan 2310:38 AM. 6 Jan

बेगूसराय में उत्पाद विभाग की टीम पर शराब कारोबारी ने किया हमला

बेगूसराय के भगवानपुर थाना के अतरुआ में उत्पाद विभाग की टीम पर शराबियों और शराब तस्करों ने हमला कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने पांच शराब कारोबारियों को हिरासत में लिया है.

10:38 AM. 6 Jan 2310:38 AM. 6 Jan

सीतामढ़ी के रीगा में दो महिलाओं पर जंगली जानवर ने किया हमला

सीतामढ़ी के रीगा में खेत में घास काटने गयी दो महिलाओं को जंगली जानवर ने हमला कर दिया. इस घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिलाओं को इलाज सदर अस्पताल में जारी है.

10:38 AM. 6 Jan 2310:38 AM. 6 Jan

गोपालगंज में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंचा

बिहार में शीतलहर का प्रकोप जारी है. गोपालगंज की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया. ठंड के वजह से लोग घर में रहने को विवश हैं. सर्द मौसम में सबसे अधिक परेशानी दैनिक मजदूरों को हो रही है.

10:38 AM. 6 Jan 2310:38 AM. 6 Jan

बिहार में अनट्रेंड और फेल शिक्षकों की जाएगी नौकरी

बिहार में अनट्रेंड शिक्षकों की सेवा समाप्त की जाएगी. ऐसे शिक्षक जिन्होंने 19 अक्टूबर 2022 तक प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया होगा. इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिये हैं.

7:32 AM. 6 Jan 237:32 AM. 6 Jan

मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले 5 दिनों तक फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी. अगले 48 घंटे तक राज्य के अधिकतर जिलों में घने कोहरे छाए रहने की संभावना जताई गई है. आपदा विभाग ने भी लोगों से ठंड में सावधानी बरतने की अपील की है और कहा है कि फिलहाल 15 जनवरी तक कड़ाके की ठंड से निजात नहीं मिलेगी. आगामी 9 जनवरी के बाद से बिहार में ठंड में कमी का अनुभव होने लगेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola