ePaper

BSEB 12th Admit Card 2022: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

Updated at : 12 Jan 2022 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
BSEB 12th Admit Card 2022: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

बीएसईबी (BSEB) शीघ्र ही कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है. बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) एडमिट कार्ड जारी करेगा. 2022 में 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर अपना एडमिट डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

बीएसईबी (BSEB) शीघ्र ही कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है. बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) एडमिट कार्ड जारी करेगा. 2022 में 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर अपना एडमिट डाउनलोड कर सकते हैं. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी 2022 तक होनी है. बिहार बोर्ड कक्षा ने इसको लेकर राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अपनी तैयारी शुरु कर ली है.

कक्षा 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी, 2022 तक आयोजित की जा रही है. बता दें कि बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2022 (Bihar Matric 10th Class Exam 2022) के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं. बिहार बोर्ड परीक्षा तीन घंटे की अवधि की होगी. उम्मीदवारों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा. 15 मिनट के अतिरिक्त समय में छात्र पेपर पढ़ सकते हैं. बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी. दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं

अब लॉग-इन पेज खुलेगा

यहां रजिस्ट्रेशन आईडी व पासवर्ड भरकर लॉग-इन करें

आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा

भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख लें

इन बातों का रखा जाएगा खास ध्यान

एग्जाम के दौरान कोरोना गाइडलाइंस (Corona Guidelines) का पालन करना अनिवार्य होगा.

1- एक बार में 10 से ज्यादा अभ्यर्थी लैब में नहीं जा सकेंगे.

2- सभी के लिए मास्क पहनना जरूरी है.

3- प्रैक्टिकल एग्जाम से पहले लैब को सैनिटाइज किया जाएगा.

4- लैब में रखे सभी इंस्ट्रूमेंट साफ किए जाएंगे.

5- हर स्टूडेंट के इंस्ट्रूमेंट यूज करते ही उसे सैनिटाइज किया जाएगा, तभी दूसरे छात्र को इंस्ट्रूमेंट दिया जाएगा.

आठ लाख छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा

बता दें कि बिहार बोर्ड परीक्षा 2022 में साइंस के 5.57 लाख, आर्ट्स के 3 लाख और कॉमर्स के 50 हजार स्टूडेंट्स शामिल होंगे (Bihar Board Exam 2022). बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात देखते हुए परीक्षा का आयोजन अलग-अलग शिफ्ट में कराया जा रहा है . सभी स्कूलों ने अपने स्तर पर छात्रों की लिस्ट तैयार कर ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन