बेटी ने अपनी मां पर लगाया गंभीर आरोप, जानिए पूरे मामले में क्या है 'वीडियो' का कनेक्शन...

अमित ने मेरे बालिग होने के बाद उक्त वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर शादी करने के लिए ब्लैकमेल करने लगा. इसको लेकर अमित ने कोर्ट में उसके और उसके परिवार के लोगों के विरुद्ध एक झूठा केस भी दर्ज कराया.
बिहार के भागलपुर जिला के मोजाहिदपुर क्षेत्र की रहनेवाली 20 वर्षीय युवती ने अपनी मां और मां के प्रेमी पर संगीन आरोप लगाते हुए महिला थाना में केस दर्ज कराया है. पीड़िता ने महिला थाना की पुलिस पदाधिकारी को बताया है कि पिता की मृत्यु के बाद वह अपनी मां के साथ ननिहाल में रहने लगी थी. उस वक्त उनकी मामी का भाई अमित उनके घर आने जाने लगा. उसकी मां को अमित ने प्रेम प्रसंग में फंसा लिया. इस बात का फायदा उठा कर अमित ने उसके साथ भी छेड़ छाड़ और बैड टच करना शुरू कर दिया. इस बात की शिकायत जब उसने मां और मामी से की तो उन लोगों उल्टा उसे ही डांट फटकार कर शांत करा दिया.
पीड़िता ने महिला थाने में अमित पर आरोप लगाया कि वो जब नाबालिग थी. उस वक्त मेरा सोते हुए और नग्न अवस्था के कुछ फोटो और वीडियो बनाया था. मेरे बालिग होने के बाद उक्त वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर शादी करने के लिए ब्लैकमेल करने लगा. इसको लेकर अमित ने कोर्ट में उसके और उसके परिवार के लोगों के विरुद्ध एक झूठा केस भी दर्ज कराया. जिस कोर्ट ने खारिज कर दिया था. इसके बाद अमित ने एक मारपीट का भी केस दर्ज कराया था.
इसके बाद उसे जानकारी मिली कि मृत्यु से पूर्व उसके पिता ने करीब एक लाख 38 सौ रुपये बैंक में जमा कराये थे, उक्त रकम को अमित और उसकी मां ने मिल कर उसे मृत घोषित कर धोखाधड़ी से बैंक से निकाल लिया है. अब इस बात का विरोध करने पर उसकी मां और अमित मिल कर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. इस संबंध में युवती ने डीआइजी, एसएसपी और डीएसपी को भी पत्र लिख कर मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया है. पुलिस ने तत्काल इसपर कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




