बिहार: बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी, जानें कब से कब तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Jul 2024 11:08 AM

विज्ञापन

BHU ADMISSION 2025

Bihar B.Ed Admission: बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए नोडल संस्थान ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. सीइटी-बीएड 2024 में सफल अभ्यर्थियों में से जो रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, वे मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar B.Ed Admission: बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए नोडल संस्थान ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. सीइटी-बीएड 2024 में सफल अभ्यर्थियों में से जो रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, वे मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर देख सकते हैं. फर्स्ट लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए नौ अगस्त तक पेमेंट कर सकते हैं.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 26 जुलाई से 10 अगस्त तक किया जाएगा. सेकेंड मेरिट लिस्ट 13 अगस्त तक जारी की जाएगी.

सेकंड लिस्ट के एडमिशन के आधार पर थर्ड लिस्ट होगी जारी

नोडल पदाधिकारी अशोक कुमार मेहता ने कहा कि बीएड में नामांकन के लिए कुल 1,16,872 रजिस्ट्रेशन सह च्वाइस फिलिंग हुई थी. सेकेंड लिस्ट में कितनी सीटों पर नामांकन हुआ, उसको देखने के बाद हीं थर्ड लिस्ट का निर्णय लिया जाएगा. थर्ड लिस्ट 29 अगस्त को जारी की जाएगी.

तीन हजार जमा कर सीट कन्फर्म 30 अगस्त से छह सितंबर तक करवा सकते हैं. एडमिशन 30 अगस्त से सात सितंबर तक होगा. नये सत्र की कक्षाएं 28 अगस्त से शुरू हो जाएंगी. पूर्व निर्धारित शेड्यूल पर ही नामांकन प्रक्रिया चलेगी.

ये भी पढ़ें: शहर में ऑटो व इ-रिक्शा के लिए बनेगा पार्किंग स्थल, परिवहन विभाग ने जिलों को भेजा दिशा-निर्देश…

इतने प्रतिशत विद्यार्थी हुए हैं सफल

सीइटी-बीएड में 94.98 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हुए हैं. 2,08,818 अभ्यर्थियों में 1,89,568 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. जिनमें 1,80,050 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है. बीएड में 342 बीएड कॉलेजों में 37 हजार 400 सीटें हैं. एक कॉलेज की मान्यता इस वर्ष समाप्त हो गई है.

नामांकन संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9431041694 और इमेल आइडी cetbed2024helpdesk@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं.

“आखिरी सांस तक लड़ना होगा”..कारगिल की कहानी, योद्धा की जुबानी 

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन