Bihar Board 12th Results 2023: बिहार बोर्ड इस दिन जारी करेगा इंटरमीडिएट का रिजल्ट, यहां देख सकेंगे स्कोर कार्ड

Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित होने वाला है. बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) जल्द फरवरी 2023 में आयोजित हुए इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करेगा.
बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ( BSEB) जल्द ही परीक्षा का परिणाम घोषित करने जा रहा है. आयोग ने रिजल्ट जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी है. 12 वीं की परीक्षा का परिणाम 22 मार्च 2023 को 3 बजे जारी किया जाएगा. छात्र अपना रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 22 मार्च 2023 को अपराह्न 3:00 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित किया जाएगा. बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा यह परीक्षाफल जारी किया जाएगा. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजीव कुमार भी मौके पर मौजूद रहेंगे.

बिहार बोर्ड द्वारा 12 वीं कक्षा की परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी के बीच दो शिफ्टों में आयोजित की गयी थी. इंटर 2023 परीक्षा में इस बार 6,34,432 महिला छात्र और 6,81,795 पुरुष छात्र शामिल हुए थे. जिसके बाद से छात्रों को रिजल्ट का इंतजार था जो अब खत्म होने जा रही है. परिणाम की घोषणा के बाद बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर स्क्रूटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करेगा. यह परीक्षा अप्रैल महीने में हो सकती है.
बिहार बोर्ड 12 वीं परीक्षा का रिजल्ट मोबाइल से एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकता है. छात्रों को एसएमएस के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए ‘BIHAR12’ टाइप कर अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 56263 पर भेजना होगा.
Also Read: Bihar Board 12th Result Live: बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां देखें कब जारी होगा 12वीं रिजल्टस्टेप 1: सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या onlinebseb.in पर जाएं.
स्टेप 2: रिजल्ट जारी होने के बाद होम पेज पर ‘Bihar Board 12th Result 2023’ लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, उसपर क्लिक करें.
स्टेप 3: स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा, यहां लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
स्टेप 4: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसे चेक करें.
स्टेप 5: छात्र आगे के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




