Bihar Board 12th Result Live: बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, यहां से चेक करें नतीजे
Bihar Board 12th Result 2023 Updates in Hindi बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 कब आएगा: बिहार बोर्ड रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 12वीं इंटर का रिजल्ट जल्द ही biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी करेगा. 10वीं और 12वीं टाॅपर की लिस्ट भी जारी की जाएगी. आज बीएसईबी की तरफ से BSEB Inter Result 2023 के लिए तिथि की जानकारी साझा की जा सकती है, गौरतलब है कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने से एक दिन पहले तिथि की जानकारी साझा की जाती है.
कैसे चेक कर सकेंगे
बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
इंटर के स्कोर देखने का लिंक होम पेज पर दिखाया जाएगा.
लिंक खोलें और मांगी गई जानकारी दर्ज करने के बाद लॉगिन करें.
सबमिट करें और अपना रिजल्ट चेक करें.
आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, कुछ निजी पोर्टल भी बिहार इंटर के परिणाम की मेजबानी कर सकते हैं. हालांकि, उम्मीदवारों को केवल प्रामाणिकता के लिए इसे आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखना चाहिए.
BSEB 2023 12th Toppers List: बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
इन लिंक पर क्लिक कर देखें अपना रिजल्ट
फोन में कैसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट घोषित होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या biharboardonline.com पर जाएं.
होम पेज पर दिख रहे इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2023 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर/जन्म तिथि आदि लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं.
रिजल्ट आपके मोबाइल स्क्रीन या कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल कर रख लें.
अंक निकलने के बाद, छात्र वरीयता के अनुसार बीएससी, बीकॉम, बीए या अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं.
रिजल्ट में क्यों हुई देरी
बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट बनकर तैयार है, लेकिन, टॉपर्स के नाम फाइनल नहीं होने के कारण इसे जारी नहीं किया जा रहा. सूत्रों के अनुसार 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले एक जिला के तकरीबन 28 परीक्षार्थियों के नाम टॉपर्स लिस्ट में सामने आने के बाद बिहार बोर्ड सकते में आ गया है. इन परीक्षार्थियों का दोबारा 19 मार्च को फिर से परीक्षा लिया गया था. सूत्रों की माने तो बोर्ड के सामने भी इन छात्रों ने जो परीक्षा दिए उसमें भी वो सफल हुए हैं. सूत्रों की माने तो बोर्ड के सीनियर अधिकारी छात्रों की मूल कॉपी की अब जांच कर रहे हैं.
आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट एक साथ
विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 13.18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रडिस्ट्रेशन कराया था. तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे.
टॉपर्स को इनाम में क्या मिलेगा
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में जो छात्र परीक्षा में टॉप (BSEB 12th Toppers) करते हैं सरकार उन्हें 1 लाख रुपये नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर देती है. इसीप्रकार दूसरा स्थान हासिल करने वाले उम्मीदवार को 75 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर मिलता है. इस वर्ष उन्हें क्या कुछ मिलेगा इसे रिजल्ट जारी होने के बाद अपडेट कर दिया जायेगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए