ePaper

शादी की खुशियां मातम में बदली, भोजपुर में हर्ष फायरिंग के दौरान मासूम के सिर में गोली लगने से मौत

Updated at : 03 Mar 2025 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
bihar crime

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: भोजपुर के तेतरिया गांव में एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं. जब हर्ष फायरिंग के दौरान छह साल के मासूम को सिर में गोली लग गई. जिससे बच्चे की मौत हो गई.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का खौफनाक नतीजा सामने आया. जहां छह साल के मासूम को सिर में गोली लग गई. घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव की है. गंभीर रूप से घायल बच्चे को पहले आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, फिर स्थिति नाजुक होने के कारण पटना रेफर कर दिया गया. पटना ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई.

कैसे हुआ हादसा?

मृतक मासूम आशीष कुमार, तेतरिया गांव निवासी सिंटू कुमार का बेटा है. वह अपने परिवार के साथ पड़ोसी के शादी समारोह में शामिल हुआ था. जयमाला के दौरान छत से हर्ष फायरिंग की जा रही थी. इसी बीच, एक युवक पिस्टल कॉक कर रहा था कि अचानक गोली चल गई और मासूम के सिर में जा लगी.

शादी की रौनक में पसरा सन्नाटा

गोली लगते ही शादी समारोह में अफरातफरी मच गई, लेकिन किसी तरह शादी की रस्में पूरी की गईं. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: बिल क्लिंटन और अपने संबंध को अब #MeToo की शुरुआत बता रही हैं मोनिका लेविंस्की, सच ऐसे हुआ था उजागर

बिहार में हर्ष फायरिंग का कड़ा कानून फिर भी लापरवाही जारी

बिहार में शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर सख्त प्रतिबंध है, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन सवाल यह उठता है कि कब तक ऐसे खतरनाक जश्न मासूमों की जिंदगी को दांव पर लगाते रहेंगे?

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन