Bihar Crime News: आरा में मासूम बच्ची की पीट पीटकर कर हत्या, किन्नरों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन
bihar crime news

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime News: आरा में मासूम बच्ची की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी. नया बस पड़ाव के समीप रहने वाले किन्नर आक्रोशित हो गये और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बस पड़ाव के समीप आठ माह की एक मासूम बच्ची की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी. मृत बच्ची लक्ष्मी कुमारी पीरो के बस पड़ाव निवासी सरफराज खान की पुत्री बतायी जाती है. मिली जानकारी के अनुसार उक्त मासूम बच्ची को पीरो में रहने वाले एक किन्नर ने गोद लिया था और उसे पाल रही थी. बताया जाता है कि शनिवार की सुबह उक्त किन्नर के पति ने ही आठ माह की मासूम बच्ची की पीट पीटकर हत्या कर दी.

किन्नरों ने किया हंगामा

इस घटना की जानकारी होते ही नया बस पड़ाव के समीप रहने वाले किन्नर आक्रोशित हो गये और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. इस दौरान आक्रोशित किन्नरों द्वारा आरा-सासाराम स्टेट हाइवे को जाम भी किया गया. हालांकि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कर दिया. इसके बाद मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया. पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी तक थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है.

Also Read: Dengue: किशनगंज में डेंगू के तेजी से बढ़ रहे मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की बचाव के उपाय अपनाने की अपील

गंगटा पोखर में मिली महिला की लाश

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के गंगटा पोखर से शनिवार की सुबह पुलिस ने विक्षिप्त महिला का शव बरामद किया है. जिसकी पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पायी थी. पुलिस ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी जिसे पिछले दिनों वृद्धाश्रम भी भेजा गया था. जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर सुरक्षित रखा गया है. महिला का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा है कि महिला की हत्या कर उसे पोखर में फेंका गया है, लोग दुष्कर्म की आशंका भी जाहिर कर रहे है.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन