ePaper

बिहार में जेल से बाहर आने के बाद पति ने पत्नी को मार डाला, जेल में मिलने नहीं गई पत्नी इसलिए था नाराज

Updated at : 12 Oct 2024 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
bihar crime news|

सांकेतिक फोटो

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. मृतका के 6 साल के बेटे आयुष ने बताया कि 'मम्मी, पापा से मिलने जेल में नहीं जाती थी. इसलिए जेल से बाहर आकर पापा ने लोहे की रॉड और डंडे से शुक्रवार की रात मम्मी को मार दिया.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. मृतका के 6 साल के बेटे आयुष ने बताया कि ‘मम्मी, पापा से मिलने जेल में नहीं जाती थी. इसलिए जेल से बाहर आकर पापा ने लोहे की रॉड और डंडे से शुक्रवार की रात मम्मी को मार दिया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला बड़हरा थाना क्षेत्र के राम शहर के छितनीके टोला का बताया जा रहा है.

नशे की हालत में पत्नी से मारपीट के मामले में एक महीने पहले पति जेल गया था. जेल से निकलने के बाद बेहरमी से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी है. मृतका की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के छितनी टोला निवासी भोला लाल की 34 वर्षीय पत्नी कविता देवी के रूप में की गई है. इनके दो बेटे 6 वर्षीय आयुष और 4 वर्षीय सार्थक हैं. वह महिला समूह में काम कर दोनों बच्चों का पालन-पोषण करती थी.

10 साल पहले धूमधाम से हुई थी शादी

मृतका के पिता बलिराम लाल ने बताया कि ‘उन्होंने अपनी बेटी की शादी छितनीके टोला निवासी भोला लाल से अप्रैल 2013 में की थी. शादी के समय उन्होंने अपने इच्छा से समान दिया था. शादी के कुछ दिन बाद तक दामाद घूम-घूमकर कपड़ा बेचने का काम करते थे. लेकिन नशे की लत इतना बढ़ गई कि उसने काम करना बंद कर दिया. पत्नी की कमाई पर घर चलता था और नशा करने के लिए पत्नी से पैसा मांगता था. पैसा नहीं देने पर कविता के साथ मारपीट करता था.

Also Read: बिहार में बदमाशों ने पुलिस जवान पर चलाई गोलियां, मेला घूमकर लौट रहा था जवान

पत्नी ने कर्ज लेकर पति को खरीद कर दिया था ऑटो

मिली जानकारी के अनुसार, कविता ने छह महीने पहले कर्ज लेकर एक सेकेंड हैंड ऑटो खरीद कर अपने पति को दिया था. ताकि ऑटो चलाकर घर का खर्चा निकाल सके. लेकिन, उसने ऑटो भी चलाना छोड़ दिया. इसी बीच 9 सितंबर को नशे की हालत में उसने कविता को जानवरों की तरह दांतों से नोच दिया था. अभी तक शरीर के कई जगहों पर जख्म के निशान थे.

जेल से बाहर आते हीं बुरी तरह से पीटा था

कविता ने अपने मायके वालों से बताया था कि जेल से आने बाद भी उसके पति ने बेलन से मारा था. लेकिन मामला शांत हो गया था. कविता मायके में थी पति भोला लाल उसे किसी तरह बहला फुसलाकर अपने साथ घर लेकर चला गया. शुक्रवार की रात भोला फोन कर बताया कि खाना बनाने के दौरान चापाकल के पास कविता गिर गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद कविता के परिजन उसके घर पहुंचे, तो देखा कि उसकी मौत हो गई है. पूछताछ के दौरान कविता के बड़े बेटे आयुष ने बताया कि पापा ने मम्मी के सिर पर लोहे के रॉड से मारा है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन