कॉम्बैट साउथ एशिया चैंपियनशिप में भोजपुर के भाई-बहन करेंगे देश का प्रतिनिधित्व, भारत समेत आठ देश के पहलवान लेंगे भाग…
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Aug 2024 12:29 PM
भोजपुर की राधा, अर्चना और अनुपम भाई बहन कुश्ती खिलाड़ी की तस्वीर
Bhojpur News: नेपाल के काठमांडू में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित कॉम्बैट साउथ एशिया चैंपियनशिप कुश्ती में भोजपुर की राधा, अर्चना व अनुपम अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे.
Bhojpur News: नेपाल के काठमांडू में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित कॉम्बैट साउथ एशिया चैंपियनशिप कुश्ती में भोजपुर की राधा, अर्चना व अनुपम अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस प्रतियोगिता में भारत समेत आठ देशों के महिला और पुरुष पहलवान भाग लेंगे. बिहार राज्य के 37 पहलवान इसमें अपना दमखम दिखाने को तैयार हैं. जिसमे आठ महिला एवं 29 पुरुष पहलवान शामिल हैं.
इसकी जानकारी संघ की प्रदेश सचिव व वेट लिफ्टिंग की गोल्ड मेडलिस्ट दिपाली नंदी ने दी. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम 29 सितंबर को नेपाल के काठमांडू के लिए रवाना होगी. इसमें पटना से रक्सौल तक ट्रेन से और वहां से बस द्वारा टीम काठमांडू के लिए प्रस्थान करेगी. प्रतियोगिता में भारत के अलावा पाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, अफगानिस्तान, काजिस्थान, श्रीलंका एवं नेपाल समेत आठ देश भाग लेंगे.
ये भी पढ़ें: बिहार में पुराने थाने भवनों की बदलेगी सूरत, बहुमंजिला इमारत का होगा निर्माण…
उड़ीसा के पूरी में तीन पहलवान मेडल जीतकर चैंपियनशिप के लिए हुए हैं चयनित
बता दें कि उड़ीसा के पूरी में 4 से 7 अप्रैल तक चले प्रथम कॉम्बैट सीनियर और जूनियर- सब जूनियर महिला-पुरुष नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में भोजपुर के तीन पहलवानों ने मेडल जीतकर इस प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए थे. जिले की राधा पहलवान 69 किलोग्राम भार वर्ग में, अर्चना 57 किलोग्राम भार वर्ग में और अनुपम 86 किलोग्राम भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे.
जिले में कार्यरत डाक कर्मी मूंजी पहलवान का भी चयन
इस प्रतियोगिता के लिए जिले के आरा कचहरी डाक घर में कार्यरत कर्मी व बक्सर जिले के अतिमी निवासी मूंजी पासवान पहलवान का भी चयन हुआ है. ये 70 किलोग्राम भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी.
भोजपुर को कॉम्बैट नेशनल कुश्ती में पहली बार में ही मिला तीन पदक
भोजपुर जिले की राधा, अर्चना व अनुपम पहलवान ने उड़ीसा के पूरी में संपन्न प्रथम कॉम्बैट नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता में पहली बार में ही भाग लेकर मेडल जीता है. इसमें आरा शहर के श्री टोला की राधा ने गोल्ड और कोईलवर के कायमनगर की सहोदर भाई- बहन अर्चना एवं अनुपम ने सिल्वर मेडल जीता है.
जिलाधिकारी ने दी बधाई
देश और राज्य समेत भोजपुर जिले के लिए यह खुशी की बात है. नेपाल के काठमांडू में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित कॉम्बैट साउथ एशिया चैंपियनशिप कुश्ती में भोजपुर की राधा, अर्चना व अनुपम और डाक कर्मी मंजू पासवान पहलवान को अपने देश के लिए मेडल जीतने की अग्रिम शुभकामनाएं.
राजकुमार
डीएम, भोजपुर
सीएम योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










