गाली-गलौज के वायरल ऑडियो में RJD विधायक की आवाज!

Published at :15 Feb 2017 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
गाली-गलौज के वायरल ऑडियो में RJD विधायक की आवाज!

आरा : सोशल मीडिया पर सोमवार रात से एक महिला के साथ गाली-गलौज का ऑडियो वायरल हो रहा है. लोगों में चर्चा है कि वायरल ऑडियो में बड़हरा के राजद विधायक सरोज यादव की आवाज है. हालांकि, इस मामले से विधायक ने पल्ला झाड़ लिया है. विधायक ने बड़हरा थाने में मंगलवार को आवेदन देकर […]

विज्ञापन
आरा : सोशल मीडिया पर सोमवार रात से एक महिला के साथ गाली-गलौज का ऑडियो वायरल हो रहा है. लोगों में चर्चा है कि वायरल ऑडियो में बड़हरा के राजद विधायक सरोज यादव की आवाज है. हालांकि, इस मामले से विधायक ने पल्ला झाड़ लिया है.
विधायक ने बड़हरा थाने में मंगलवार को आवेदन देकर मोबाइल गुम होने का सनहा दर्ज कराया है. थाने में दिये गये आवेदन में विधायक ने कहा है कि 13 फरवरी की रात को 10:30 बजे बबुरा से घर लौटते समय उनका मोबाइल कहीं गिर गया था. इस मोबाइल में वाट्सएप और फेसबुक भी चलता है इसलिए कोई अनहोनी हो सकती है. हालांकि, विधायक ने इस ऑडियो में अपनी आवाज होने से इनकार किया है. उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले ही बिजली विभाग के सहायक अभियंता के साथ धमकी और गाली-गलौज का मामला हुआ था. यह मामला अभी थमा भी नहीं कि विधायक के नाम एक नया विवाद खड़ा हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन