47 बोतल शराब के साथ तीन धंधेबाज पकड़े गये

Published at :08 Dec 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
47 बोतल शराब के साथ तीन धंधेबाज पकड़े गये

श्रीटोला में जमीन में गाड़कर रखी गयी थी शराब हरिजी हाता मोड़ के समीप कार से मिली शराब आरा : शहर में दो जगहों से पुलिस ने शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों गिरफ्तार लोग शराब के धंधेबाज हैं. श्रीटोला मुहल्ला से पुलिस ने जमीन में गाड़ कर रखी गयी शराब […]

विज्ञापन

श्रीटोला में जमीन में गाड़कर रखी गयी थी शराब

हरिजी हाता मोड़ के समीप कार से मिली शराब
आरा : शहर में दो जगहों से पुलिस ने शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों गिरफ्तार लोग शराब के धंधेबाज हैं. श्रीटोला मुहल्ला से पुलिस ने जमीन में गाड़ कर रखी गयी शराब बरामद की है. पुलिस ने यहां से 37 बोतल शराब जब्त किया है. वहीं, हरिजी हाता मोड़ के समीप स्थित एक गैरेज के पास खड़ी कार से भी रॉयल स्टेग शराब की 10 बड़ी बोतलें बरामद की गयी हैं. इस मामले में श्रीटोला के रहने वाले श्री भगवान को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने श्री भगवान के दो बेटों विकास व टिंकू को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने श्रीटोला में छापेमारी की थी. पुलिस जब छापेमारी करने पहुंची, तो गिरफ्तार आरोपित के बेटे वहां से भाग निकले. पुलिस की कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.
चेले ने दिया गुरु का सुराग : गैरेज के समीप कार से बरामद शराब के मामले में पहले पुलिस ने भागलपुर जिले के सुलतानगंज के रहनेवाले नितेश को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके मालिक अलीपुर के रहनेवाले कमलेश को दबोच लिया. अलीपुर गांव में ही डब्ल्यू कहार के घर शराब रखने की बात इन लोगों ने पुलिस को बतायी है.
इंस्पेक्टर ने ग्राहक बन कर किया फोन
नितेश की गिरफ्तारी के बाद नवादा इंस्पेक्टर ने ग्राहक बन कर उसके गुरु अलीपुर के कमलेश को फोन किया. फोन पर ही शराब देने की बात हुई. इसके बाद शराब माफिया कमलेश सप्लाइ देने आया, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन