स्टेशन के गेट पर गंदगी व बदबू से परेशान हैं रेलयात्री

आरा : रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर फैली हुई गंदगी से यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं कुछ ही दूरी पर निर्माण कराये गये पेशाबखाने से यात्रियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. एक तरफ गंदगी और दूसरी तरफ बदबू से यात्री परेशान हो रहे हैं. विदित हो […]
आरा : रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर फैली हुई गंदगी से यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं कुछ ही दूरी पर निर्माण कराये गये पेशाबखाने से यात्रियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. एक तरफ गंदगी और दूसरी तरफ बदबू से यात्री परेशान हो रहे हैं. विदित हो कि रेलवे परिसर के मुख्य द्वार पर पहले से गंदगी फैली हुई थी,
ऊपर से दोनों ओर दुकानदारों के कारण गंदगी और फैल जाती है. इस रास्ते से होकर आने-जानेवाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. रेलवे प्रशासन फैली हुई गंदगी को साफ कराने में अहम भूमिका नहीं निभा रही है. दूसरी ओर रेलवे प्रशासन के द्वारा निर्माण कराये गये पेशाबखाने से निकलनेवाली बदबू से यात्रियों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. यात्री नाक पर रूमाल रख कर प्लेटफार्म तक पहुंच रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










