शहीद के नाम पर बनेगा सामुदायिक भवन : सांसद

Published at :06 Oct 2016 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
शहीद के नाम पर बनेगा सामुदायिक भवन : सांसद

पीरो : भाजपा सांसद राज कुमार सिंह ने कहा कि शहीद अशोक सिंह के नाम पर पीरो प्रखंड के रकटू टोला में सांसद निधि से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जायेगा. इसके लिए आवश्यक राशि विमुक्त करने की अनुशंसा कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि देश के लिए शहादत बहुत बड़ी बात है. इसके […]

विज्ञापन

पीरो : भाजपा सांसद राज कुमार सिंह ने कहा कि शहीद अशोक सिंह के नाम पर पीरो प्रखंड के रकटू टोला में सांसद निधि से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जायेगा. इसके लिए आवश्यक राशि विमुक्त करने की अनुशंसा कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि देश के लिए शहादत बहुत बड़ी बात है. इसके एवज में कुछ भी किया जाये कम होगा.

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सामुदायिक भवन में ही शहीद की आदमकद प्रतिमा लगायी जायेगी. इसके लिए आवश्यक राशि की व्यवस्था अपने स्तर से करेंगे. सांसद ने बताया कि शहीद के नाम पर एक्सिस बैंक से जारी ऋण माफी के लिए वित्त मंत्री से अनुशंसा की गयी है, जबकि शहीद के परिजनों के नाम पर पेट्रोल पंप आवंटन की सिफारिश भी विभाग को भेजी गयी है. इधर, विधायक राम विशुन सिंह ने कहा कि रकटू टोला मोड़ पर शहीद के नाम पर स्मृति द्वार का निर्माण कराया जायेगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन