सक्कडी-नासरीगंज स्टेट हाइवे के भू-धारियों के साथ बैठक

Published at :05 Oct 2016 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
सक्कडी-नासरीगंज स्टेट हाइवे के भू-धारियों के साथ बैठक

कोइलवर : सक्कडी-नासरीगंज स्टेट उच्च पथ निर्माण को लेकर भू-धारियों द्वारा भूमि का वर्गीकरण कर मुआवजा को लेकर भू अर्जन पदाधिकारी व स्टेट हाइवे के संवेदक बीएससीपीएल के अधिकारियों ने बैठक की. बैठक में सक्कडी के सैकड़ों ग्रामीणों व भू धारियों ने अधिकारियों से जमीन का वर्गीकरण कर मुआवजा सौंपे जाने की बात दुहराई, वहीं […]

विज्ञापन

कोइलवर : सक्कडी-नासरीगंज स्टेट उच्च पथ निर्माण को लेकर भू-धारियों द्वारा भूमि का वर्गीकरण कर मुआवजा को लेकर भू अर्जन पदाधिकारी व स्टेट हाइवे के संवेदक बीएससीपीएल के अधिकारियों ने बैठक की. बैठक में सक्कडी के सैकड़ों ग्रामीणों व भू धारियों ने अधिकारियों से जमीन का वर्गीकरण कर मुआवजा सौंपे जाने की बात दुहराई, वहीं पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों से टेढ़े मेढ़े अलाइनमेंट को लेकर सवाल भी किये. व्यावसायिक, आवासीय, उन्नत व कृषि योग्य भूमि के रूप में वर्गीकरण कर ही किसानों को मुआवजा सौंपे जाने की बात उठायी गयी. किसानों ने कहा कि इस सड़क के उच्च पथ व कुलहड़िया स्टेशन ओवरब्रिज के बीच नयी सड़क के प्रारूप में किसानों के मनोनुकूल नहीं है.

उपस्थित भू अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार ने किसानों से मुआवजा लेकर अपनी लड़ाई जारी रखने का सुझाव दिया तो वहीँ बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट के उप महाप्रबंधक आनंद भैरव प्रसाद ने सड़क निर्माण में देरी को लेकर कर्मियों की खिंचाई भी की. इस दौरान प्रबंधक ने सड़क निर्माण से सम्बंधित सभी कर्मियों को सड़क निर्माण तय समय सीमा में ख़त्म कराने के निर्देश दिये.
हालाँकि मौके पर उपस्थित सभी ग्रामीणों ने जनहित याचिका के बाबत आदेश के बाद ही मुआवजा लेने की स्वीकारोक्ति दी है .इधर खास बातचीत में सकड्डी नासरीगंज सड़क के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर केके सिंह ने बताया कि फिलीपींस की राजधानी मनीला स्थित ऐडीबी बैंक ने 2 सौ 44 करोड़ की ऋण स्वीकृति की है जो समयानुसार कार्य के नहीं निपटाने पर रकम रोक सकती है जिसपर भू धारियों को गंभीरता से लेनी चाहिए . इस मौके पर बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट के तकनिकी प्रबंधक कामेश्वर प्रसाद,मो अबू अयूब,राजस्व कर्मी अनिल कुमार,विष्णु शंकर समेत ग्रामीणों की उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन