बिजली के लिए पुलिस पर पथराव, चार जवान जख्मी

आरा/उदवंतनगर : थाना क्षेत्र के डेम्हा गांव में कई दिनों से बिजली आपूर्ति नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने दुलारपुर के पास सड़क को जाम कर दिया और समझाने गये उदवंतनगर थानाध्यक्ष के साथ बदसलूकी कर पत्थरबाजी कर दी. इससे पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. इस पर पुलिसवालों ने लाठियां भांज कर और लोगों को खदेड़ा. […]
आरा/उदवंतनगर : थाना क्षेत्र के डेम्हा गांव में कई दिनों से बिजली आपूर्ति नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने दुलारपुर के पास सड़क को जाम कर दिया और समझाने गये उदवंतनगर थानाध्यक्ष के साथ बदसलूकी कर पत्थरबाजी कर दी. इससे पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. इस पर पुलिसवालों ने लाठियां भांज कर और लोगों को खदेड़ा. इस मामले में विद्युत सहायक अभियंता सहेंद्र कुमार के बयान पर विकास कुमार लभुआनी, अमित साह एडौरा, अजय ओझा एडौरा तथा एक अन्य के विरुद्ध नामजद व 80 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने चारों नामजदों को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










