गड़बड़ी पर सख्ती से निबटेगी पुलिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2016 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्गापूजा. विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारी की पूरी, चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा आरा : जिला प्रशासन ने दुर्गापूजा के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है, साथ ही पूजा के दौरान शरारती, सांप्रदायिक तथा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने को लेकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चिह्नित स्थानों […]
विज्ञापन
दुर्गापूजा. विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारी की पूरी, चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा
आरा : जिला प्रशासन ने दुर्गापूजा के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है, साथ ही पूजा के दौरान शरारती, सांप्रदायिक तथा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने को लेकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चिह्नित स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की है.
जिले के 34 थानों में दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. वहीं, शहरी क्षेत्र के 34 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जबकि शहरी क्षेत्र के मुख्य चौक-चौराहों पर सुरक्षा इंतजाम के तहत चार पैदल गश्ती दल दंडाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गयी है.
वहीं, पांच वाहन गश्ती दल दंडाधिकारियों को लगाया गया है. पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर पूजा समितियों के लिए प्रशासन ने दिशा निर्देश जारी किया है. वहीं, जिले के सभी पदाधिकारियों की सभी प्रकार की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं. यातायात व्यवस्था को बहाल करने की अलग से व्यवस्था की गयी है, जबकि रामलीला मैदान एवं शहर के चौक-चौराहों पर नगर निगम को पानी टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को निर्देश दिया गया है. अग्निशामक पदाधिकारी को अग्निशामक वाहन को तैयारी हालत में रखने का निर्देश दिया गया है. पूजा के दौरान पूजा पंडालों एवं जुलूस में आपत्तिजनक झांकी तथा धार्मिक उन्माद वाले पोस्टर और दृश्य पर सख्ती के साथ रोक लगाने का निर्देश दिया गया है, ताकि सांप्रदायिक सौहार्द बहाल रहे.
समिति को होगी पंडालों की सुरक्षा की जिम्मेवारी
डीएम डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि दशहरा पूजा के दौरान पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा गाइड लाइन जारी किया गया है, जिसका अनुपालन सख्ती से कराने का एसडीओ और एसडीपीओ को निर्देश दिया गया है. पूजा समिति को पंडाल की सुरक्षा को लेकर फायर रिटायडेंट सोल्यूशन में उपचारित कपड़े से पंडाल बनाना होगा.
पंडाल में कम से कम तीन द्वार निर्धारित होने चाहिए. जो एक सामने में तथा दो पार्श्व में अवस्थित हों. बिजली के तारों को पीवीसी कंडयूट पाइप के अंदर से ले जानी होगी. पंडालों में बिजली व्यवस्था के लिए मोटे एवं नये तारों की व्यवस्था करनी होगी. कार्यपालक अभियंता विद्युत को पंडाल का निरीक्षण कर विद्युत निरीक्षण प्रमाणपत्र देना अनिवार्य करेंगे. साथ ही पंडाल में पानी से भरा हुआ कम से कम चार ड्राम, चार बाल्टी, चार मग एवं दो वाटर सीओटू एवं ड्राइ केमिकल पाउडर के साथ अग्निशामक यंत्र रखना अनिवार्य होगा.
34 थानों में दंडाधिकारी व पुलिस अफसर तैनात
पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश हुआ जारी
डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से जारी किया आदेश
शहरी क्षेत्र में लगाये गये 34 दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी
सभी पदाधिकारियों की छुट्टियां हुईं रद्द
इन क्षेत्रों पर रखें विशेष ध्यान
डीएम ने नवादा थाने के नवादा, करमनटोला, जवाहरटोला, कतिरा, पकड़ी, अनाईठ, मौलाबाग, स्टेशन चौक, महावीर टोला, नगर थाने के मिलकी मुहल्ला, काजीटोला, रौजा, बलबतरा, भलुहीपुर, शिवगंज, शीशमहल चौक, बिंदटोली, चीकटोली, वलीगंज, अबरपुल, सिंगही, मोतीटोला, रामगढ़िया, अहिरपुरवा, धरहरा, गांगी, बड़ी मसजिद, आरण्य देवी, जेल रोड, खेताड़ी मुहल्ला में विशेष नजर रखने को कहा है. वहीं, जगदीशपुर और पीरो अनुमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों के चिह्नित 38 स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती करते हुए विशेष चौकसी बरतने को कहा है.
एसडीओ और एसडीपीओ रखें पैनी नजर
दुर्गापूजा के पट खुलने के साथ ही पूजन स्थलों पर श्रद्धालुओं की होने वाली भीड़ को देखते हुए विशेष तौर पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसडीओ और एसडीपीओ अपने-अपने क्षेत्र में तैनात दंडाधिकारियों को विशेष तौर पर शरारती एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए तैनात दंडाधिकारियों को विशेष निर्देश देना सुनिश्चित करेंगे, ताकि पूजा के दौरान कोई भी घटना की संभावना न बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










