अंडे के कार्टून के नीचे रखी 1344 बोतल शराब जब्त

Published at :03 Oct 2016 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
अंडे के कार्टून के नीचे रखी 1344 बोतल शराब जब्त

हरियाणा से लायी जा रही थी शराब कोइलवर : पुलिस व एसटीएफ ने थाना क्षेत्र के गैस गोदाम के समीप से 112 पेटी अंगरेजी शराब बरामद की है. डीसीएम ट्रक पर अंडे के कार्टून से छुपा कर शराब रखी गयी थी. डीसीएम पटना की तरफ जा रही थी. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार […]

विज्ञापन

हरियाणा से लायी जा रही थी शराब

कोइलवर : पुलिस व एसटीएफ ने थाना क्षेत्र के गैस गोदाम के समीप से 112 पेटी अंगरेजी शराब बरामद की है. डीसीएम ट्रक पर अंडे के कार्टून से छुपा कर शराब रखी गयी थी. डीसीएम पटना की तरफ जा रही थी. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कोइलवर थाना क्षेत्र के आरा-पटना मुख्य मार्ग पर गैस गोदाम के सामने पुलिस व एसटीएफ ने डीसीएम की जांच की तो उसमें रखी गयी 112 पेटी 750 एमएल की 1344 बोतल अंगरेजी शराब बरामद हुई.
साथ ही एक मारुति कार भी बरामद की गयी है. इस दौरान मारुति स्विफ्ट कार व शराब माफिया भागने में सफल रहे़ इससे किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. पुलिस ने बताया कि डीसीएम ट्रक पर दिल्ली का नंबर है़ शराब हरियाणा से लायी जा रही थी और उसे पटना पहुंचाया जाना था. लेकिन, कोइलवर पुल से दो
अंडे के कार्टून के नीचे रखी…
किलोमीटर पहले ही उसे पकड़ लिया गया. पुलिस पकड़े गये वाहन के नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन