योजनाओं के क्रियान्वयन में भोजपुर 11वें स्थान पर

आरा : जिला प्रशासन ने चालू वितीय वर्ष 2016-17 में मनरेगा योजना से जल संरक्षण व वानिकी कार्यक्रम पर विशेष फोकस केंद्रित किया है. इसके तहत पंचायतों में पौधारोपण और जल छाजन से संबंधित अधिक-से-अधिक योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है. वहीं भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराये जाने पर […]
आरा : जिला प्रशासन ने चालू वितीय वर्ष 2016-17 में मनरेगा योजना से जल संरक्षण व वानिकी कार्यक्रम पर विशेष फोकस केंद्रित किया है. इसके तहत पंचायतों में पौधारोपण और जल छाजन से संबंधित अधिक-से-अधिक योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है. वहीं भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराये जाने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है. चालू वित्तीय वर्ष में 228 पंचायतों में अब तक 505 युनिट पौधारोपण करा लिया गया है.
एक यूनिट के तहत 200 पौधे लगाये जाते हैं. साथ ही सभी पंचायतों में वानिकी कार्यक्रम के तहत और दो लाख पौधे लगाने का निर्देश दिया गया है. दो अक्तूबर को होने वाले मनरेगा की आमसभा में जल छाजन और वानिकी कार्यक्रम से संबंधित येाजनाओ को प्राथमिकता देने को कहा गया है.
जल छाजन को लेकर 136 तालाब और जलाशयों का निर्माण कराया जा चुका है. वहीं 32 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य मनरेगा से कराया जा रहा है. इस दौरान मनरेगा के निबंधित 21643 जाब कार्डधारी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया गया, जबकि 660554 मानव दिवस का सृजन किया गया. प्रदेश में भोजपुर मनरेगा योजना के क्रियान्वयन के मामले में 11वें पायदान पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










