भतीजे की पिस्टल से चाचा को लगी गोली, घायल कर रहे थे पिस्टल चेक

Published at :02 Oct 2016 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
भतीजे की पिस्टल से चाचा को लगी गोली, घायल कर रहे थे पिस्टल चेक

आरा : नयी पिस्टल खरीद कर लाये दो दोस्त अपने करीबियों को बेचने का प्रयास कर रहे थे. तभी भतीजे ने पिस्टल चला दी और गोली हम उम्र के चाचा को लग गयी. आनन-फानन में उठा कर दोस्तों ने ही चाचा को सदर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस को घटना की जानकारी लगी, तो चारों को पकड़ […]

विज्ञापन

आरा : नयी पिस्टल खरीद कर लाये दो दोस्त अपने करीबियों को बेचने का प्रयास कर रहे थे. तभी भतीजे ने पिस्टल चला दी और गोली हम उम्र के चाचा को लग गयी. आनन-फानन में उठा कर दोस्तों ने ही चाचा को सदर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस को घटना की जानकारी लगी, तो चारों को पकड़ कर जेल भेज दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह नवादा थानाप्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह को जानकारी मिली कि डॉ ईसा की बगल वाली गली में गोली चली है.

पुलिस की टीम वहां पहुंची, तो पता चला कि मोनू नाम के एक लड़के को गोली लगी है. पुलिस अभी जज कोठी मोड़ के पास पहुंची, तो चारों दोस्त मोनू को लेकर सदर अस्पताल जा रहे थे. पुलिस ने तत्काल जीप से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि अंकित पिस्टल साफ कर रहा था. इसी दौरान उसके हम उम्र के रिश्तेदार चाचा मोनू को गोली लग गयी. पुलिस ने रोहित, मोनू, राहुल तथा अंकित को जेल भेज दिया. चारों दिनारा थाना क्षेत्र के करंज गांव के रहने वाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन