गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर लोगों ने जाम की सड़क

Published at :02 Oct 2016 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर लोगों ने जाम की सड़क

पोरो : शनिवार की सुबह गैस सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों उपभोक्ताओं ने स्थानीय गैस एजेंसी के गोदाम के समीप आरा-सासाराम स्टेट हाइवे को जाम कर दिया. शनिवार की सुबह लोग गैस सिलिंडर लेने के लिए गैस एजेंसी के गोदाम पर पहुंचे थे, लेकिन वहां मौजूद कर्मियों ने गैस नहीं होने की बात कही, […]

विज्ञापन

पोरो : शनिवार की सुबह गैस सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों उपभोक्ताओं ने स्थानीय गैस एजेंसी के गोदाम के समीप आरा-सासाराम स्टेट हाइवे को जाम कर दिया. शनिवार की सुबह लोग गैस सिलिंडर लेने के लिए गैस एजेंसी के गोदाम पर पहुंचे थे, लेकिन वहां मौजूद कर्मियों ने गैस नहीं होने की बात कही,

जिसके बाद आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया. सड़क जाम कर रहे लोग गैस एजेंसी के कर्मियों पर मनमानी करने का आरोप लगा रहे थे. सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर सड़क जाम समाप्त कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन