मौत को सामने देख थर्रा गया संजय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Oct 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : मौत को अपने पास देख हैवान क्या देवता भी डरे रहते हैं, तो इनसान की क्या बिसात है. ऐसा ही कुछ नजारा जगदीशपुर के संजय की आंखों के सामने दिखायी दिया. मौत के डर से संजय के पास इनसान रूपी भगवान के पास जाने के अलावा कोई चारा नहीं बचा. शुक्रवार को अपने […]
विज्ञापन
आरा : मौत को अपने पास देख हैवान क्या देवता भी डरे रहते हैं, तो इनसान की क्या बिसात है. ऐसा ही कुछ नजारा जगदीशपुर के संजय की आंखों के सामने दिखायी दिया. मौत के डर से संजय के पास इनसान रूपी भगवान के पास जाने के अलावा कोई चारा नहीं बचा. शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ वह पहुंचा, और कहा कि साहब मुझे बचा लीजिए. इलाज के लिए आये जगदीशपुर के संजय ने बताया कि वह पिछले एक साल से हेरोइन का आदी हो चुका है.
एक साल से लगातार जगदीशपुर एवं आरा के गांगी के पास आकर हेरोइन खरीदता था. वह बार बार कह रहा था कि मैं इसे छोड़ना चाहता हूं. सदर अस्पताल में शुक्रवार को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के रहने वाले संजय मिश्रा को चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर भरती कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










