मूर्तियों का विसर्जन 13 को नये रूट की इजाजत नहीं

Published at :01 Oct 2016 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
मूर्तियों का विसर्जन 13 को नये रूट की इजाजत नहीं

अजीमाबाद व संदेश में हुईंं शांति समिति की बैठकें संदेश. अजीमाबाद एवं संदेश थाना परिसरों में दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक शुक्रवार को की गयी. अजीमाबाद में थानाध्यक्ष सुनील कुमार एवं संदेश में सीओ अनिल कुमार सिन्हा तथा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठकें हुईं. बैठक में […]

विज्ञापन
अजीमाबाद व संदेश में हुईंं शांति समिति की बैठकें
संदेश. अजीमाबाद एवं संदेश थाना परिसरों में दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक शुक्रवार को की गयी. अजीमाबाद में थानाध्यक्ष सुनील कुमार एवं संदेश में सीओ अनिल कुमार सिन्हा तथा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठकें हुईं.
बैठक में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य शामिल हुए. संदेश में सभी ने पर्व को शांति व प्रेम पूर्वक मनाने एवं प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाने में हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया. अजीमाबाद क्षेत्र में मुहर्रम पर्व को देखते हुए मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन 13 अक्तूबर को करने का निर्णय लिया गया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. लाइसेंसधारी डीजे के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेंगे. विसर्जन के लिए नये रूट की इजाजत नहीं मिलेगी. वहीं पूजा पंडाल में सीसीटीवी लगाने के लिए भी निर्णय लिया गया. थानाध्यक्ष ने शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि अपने- अपने क्षेत्र में लोगों से आपसी सौहार्द बनाये रखने का आग्रह करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन