62 पैक्स पर हो सकती है निलंबन की कार्रवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Sep 2016 3:03 AM (IST)
विज्ञापन

अंकेक्षण नहीं कराने वाली पैक्स की अब खैर नहीं डीसीओ ने अंकेक्षण के लिए पांच अक्तूबर तक दिया अंतिम मौका आरा : अंकेक्षण नहीं कराने वाले पैक्सों की अब खैर नहीं है. सहकारिता विभाग ने ऐसे पैक्सों पर कार्रवाई के पहले अंकेक्षण कराने के लिए और मौका दिया है. जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह […]
विज्ञापन
अंकेक्षण नहीं कराने वाली पैक्स की अब खैर नहीं
डीसीओ ने अंकेक्षण के लिए पांच अक्तूबर तक दिया अंतिम मौका
आरा : अंकेक्षण नहीं कराने वाले पैक्सों की अब खैर नहीं है. सहकारिता विभाग ने ऐसे पैक्सों पर कार्रवाई के पहले अंकेक्षण कराने के लिए और मौका दिया है. जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने अबतक अंकेक्षण नहीं कराने वाले जिले के 62 पैक्सों के खिलाफ नोटिस जारी कर 5 अक्तूबर तक अंकेक्षण कराने की चेतावनी दी है. उन्होंने इन पैक्सों को हर हाल में पांच अक्तूबर तक अंकेक्षण कराने के लिए जमा करने को कहा है, ताकि इन पैक्सों का अंकेक्षण किया जा सके. ऐसा नहीं करने पर इन पैक्सों को वित्तीय अनियमितता मामले को लेकर निलंबित भी किया जा सकता है.
62 पैक्स का अब तक नहीं हुआ अंकेक्षण
जिले के 228 पैक्सों में से 62 ने अबतक अंकेक्षण नहीं कराया है, जिसमें आरा प्रखंड के अगरसंडा, गोठहुला, दौलतपुर, धमार, पिरौंटा, भकुरा, रामपुर, सुंदरपुर बरजा, इजरी, बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर, पश्चिमी गुंडी, पकड़ी, फरना, पूर्वी बबुरा, पश्चिमी बबुरा, नेकनाम टोला, सेमरिया, कोईलवर प्रखंड के चंदा, भदवर, उदवंतनगर प्रखंड के छोटीसासाराम, कसाप, मसाढ़, एरौरा, नीमाकुसुम्हा्, नवादाबेन, एकौना, संदेश प्रखंड के डिहरा, अखगांव, खंडौल, पंडुरा, संदेश, अहपुरा, चिलौंस, बागा, रामासाढ़,
अगिआंव प्रखंड के पवना, ननउर, बडगांव, अगिआंव, पवार, डिलियां, नारायणपुर, पोसवां, भड़सर, उतरवारी जंगल महाल, उतरदाहा, बभनियांव, दलिपपुर, कटेया, कल्याणपुर, डुमरियां, सेमरिया, ओझापट्टी, भरौली, ईश्वरपुरा, खुटहा, पसौंदा, अमरूहा, कोरनडिहरी, एकवारी तथा धनछुहा शामिल हैं. जिन्होंने अबतक अंकेक्षण नहीं कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










