शराब सेवन करने वालों के खिलाफ जागरूक हों बच्चे

Published at :29 Sep 2016 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
शराब सेवन करने वालों के खिलाफ जागरूक हों बच्चे

जैन स्कूल में शराब को लेकर बच्चों को जागरूक करते नगर थानाध्यक्ष. आरा : जैन स्कूल में शराबबंदी के प्रति जागरूकता अभियान चलाते हुए नगर कोतवाल सत्येंद्र कुमार शाही ने बच्चों को जागरूक किया. प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक के बाद स्कूली छात्रों से थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि आने वाली पीढ़ी […]

विज्ञापन

जैन स्कूल में शराब को लेकर बच्चों को जागरूक करते नगर थानाध्यक्ष.

आरा : जैन स्कूल में शराबबंदी के प्रति जागरूकता अभियान चलाते हुए नगर कोतवाल सत्येंद्र कुमार शाही ने बच्चों को जागरूक किया. प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक के बाद स्कूली छात्रों से थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि आने वाली पीढ़ी को बचाना है, तो बच्चों को आगे आना होगा. स्कूली बच्चों को सामाजोपयोगी टिप्स देते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि कोई शराब पीकर नौटंकी कर रहा हो, मारपीट कर रहा हो या हंगामा कर रहा हो, तो हमारे नंबर 94318-22292 पर संपर्क करें. आपके लिए नगर थाने की पुलिस हाजिर है. थानाध्यक्ष ने शराब से होने वाली बीमारियों की जानकारी देते हुए कहा कि जागरूकता से ही बचाव संभव है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन