डाउन लाइन में घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

Published at :29 Sep 2016 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
डाउन लाइन में घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

दो राजधानी समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों में रहीं खड़ी ओवरहेड तार में तकनीकी खराबी आने से हुई परेशानी आरा : पूर्व मध्य रेलवे के कोइलवर एवं पाली हाॅल्ट के बीच डाउन लाइन में ओवर हेड तार में तकनीकी खराबी आ जाने से ट्रेनों का परिचालन लगभग साढ़े सात बजे से लेकर दस बजे […]

विज्ञापन

दो राजधानी समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों में रहीं खड़ी

ओवरहेड तार में तकनीकी खराबी आने से हुई परेशानी
आरा : पूर्व मध्य रेलवे के कोइलवर एवं पाली हाॅल्ट के बीच डाउन लाइन में ओवर हेड तार में तकनीकी खराबी आ जाने से ट्रेनों का परिचालन लगभग साढ़े सात बजे से लेकर दस बजे तक बाधित रहा. इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बता दें कि दिल्ली से चल कर पटना व दिल्ली-डिब्रूगढ़ को आने वाली दो राजधानी एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनों के परिचालन पर प्रतिकूल असर पड़ा. रेल सूत्रों के अनुसार, 12947 अजीमाबाद एक्सप्रेस कोइलवर और पाली हाॅल्ट के बीच खड़ी रही.
वहीं, आरा में शटल सवारी गाड़ी, रघुनाथपुर में दिल्ली-पटना राजधानी, डुमरांव में दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी, रघुनाथपुर में मगध एक्सप्रेस, कुर्ला-पटना, संघमित्रा, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस सहित अन्य कई गाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर घंटों खड़ी रहीं. इन ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
रिक्शा पलटने से यात्री घायल : स्टेशन के मुख्य द्वार पर बारिश से फैले गंदे पानी के कारण एक रिक्शा चालक व यात्री सहित पलट गया. इससे यात्री चोटिल हो गया. घायल यात्री राकेश कुमार हसवाडिह का रहनेवाला है.
दिव्यांग बोगी में सफर करते तीन यात्री धराये
आरपीएफ ने बुधवार को कारीसाथ स्टेशन के समीप 19049 पटना-बांद्रा एक्सप्रेस को चेन पुलिंग कर भाग रहे एक यात्री को धर दबोचा. वहीं, 12142 लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन के दिव्यांग बोगी में अवैध तरीके से सफर कर रहे दो लोगों को धर दबोचा. पकड़े गये तीनों आरोपितों को आरपीएफ हाजत में रखा गया. बाद में रेलवे एक्ट के तहत जुर्माना अदा करने वाले यात्रियों को छोड़ दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन