कई डाकघरों के कंप्यूटर खराब, परेशानी

Published at :27 Sep 2016 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
कई डाकघरों के कंप्यूटर खराब, परेशानी

आरा : नगर के कई डाकघरों के कंप्यूटर खराब रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, विभाग को भी राजस्व की क्षति हो रही है. सरकार के महत्वपूर्ण विभाग में इस तरह की कार्यप्रणाली लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. प्रतिदिन हजारों स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री पत्र […]

विज्ञापन

आरा : नगर के कई डाकघरों के कंप्यूटर खराब रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, विभाग को भी राजस्व की क्षति हो रही है. सरकार के महत्वपूर्ण विभाग में इस तरह की कार्यप्रणाली लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. प्रतिदिन हजारों स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री पत्र भेजे जाते हैं,

पर कंप्यूटर खराब रहने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. आवेदन जमा करने की तिथि निर्धारित रहती है, पर डाकघरों के कंप्यूटर खराब रहने के कारण उनके आवेदनों की रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट नहीं हो पा रहा है, नतीजा इन्हें अतिरिक्त खर्च का बोझ उठाने के साथ परेशानी भी झेलनी पड़ रही है.

विदित हो कि नगर के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड स्थित डाकघर, कचहरी डाकघर तथा महाराजा कॉलेज स्थित डाक घर सहित कई डाकघरों के कंप्यूटर प्राय: खराब रहते हैं. इस संबंध में डाक अधीक्षक एसएन सिन्हा का कहना है कि इसकी जानकारी मुझे नहीं दी जा रही है. इंस्पेक्टर को भेज कर इसकी जांच करायी जायेगी तथा दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन