मुरदों ने उठाया पेंशन का लाभ

Published at :11 Sep 2016 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
मुरदों ने उठाया पेंशन का लाभ

कुव्यवस्था. फर्जी ढंग से अंगूठा लगा निकाली पेंशन की राशि पंचायत सचिवों और बिचौलियों की मिलीभगत से सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ मुर्दे भी उठा रहे हैं. इसके तहत लाखों का वारा-न्यारा किया गया है. फर्जी अंगूठा का निशान लगा पेंशन योजना में लाखों रुपये की लूट की गयी है. आरा : भोजपुर जिले में […]

विज्ञापन

कुव्यवस्था. फर्जी ढंग से अंगूठा लगा निकाली पेंशन की राशि

पंचायत सचिवों और बिचौलियों की मिलीभगत से सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ मुर्दे भी उठा रहे हैं. इसके तहत लाखों का वारा-न्यारा किया गया है. फर्जी अंगूठा का निशान लगा पेंशन योजना में लाखों रुपये की लूट की गयी है.
आरा : भोजपुर जिले में पंचायत सचिवों और बिचौलियों की साठ-गांठ से मृत लोगों के नाम पर अंगूठा लगा सामाजिक सुरक्षा योजना के लाखों रुपये की पेंशन गबन किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. यह मामला किसी एक खास ब्लॉक का नहीं, बल्कि कमोबेश सभी प्रखंडों का है. नाम न छापने की शर्त पर कई प्रखंडों के नाजिर और पर्यवेक्षीय स्तर के पदाधिकारी दबी जुबान से इसकी पुष्टि कर चुके हैं.
इनका कहना कि पंचायत चुनाव के पूर्व सरकार के निर्देश पर शिविर के नाम पर आनन – फानन में पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण के दौरान पंचायत सचिवों और बिचौलियों की मिली भगत से मृत पेंशनधारियों और जिन लोगों का नयी पेंशन की स्वीकृति मिली थी व जिन्हें अब तक यह पता नहीं है कि पेंशन स्वीकृत हो गयी है या नहीं, ऐसे लोगों के नाम पर फर्जी अंगूठा का निशान लगा पेंशन योजना में लाखों रुपये की लूट की गयी है.
कई प्रखंडों में हुआ खेल : इस तरह के वाकया संदेश, सहार, उदवंतनगर, अगिआंव, चरपोखरी, गड़हनी, शाहपुर, बड़हरा, जगदीशपुर, बिहिया, कोईलवर, आरा नगर सहित कमोबेश सभी प्रखंडों में हुआ है. उल्लेखनीय है कि ऐसे सुनियोजित गिरोहों ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन में 40-50 वर्ष आयु के व्यक्तियों को भी 60 वर्ष से अधिक का दिखा कर पेंशन स्वीकृत करायी. इस खेल में पंचायत, प्रखंड तथा अनुमंडल कर्मियों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता है. जिले में फिलहाल एक लाख 50 हजार 510 पेंशन योजना के लाभार्थी हैं.
सैकड़ों लाभार्थियों का फर्जी ढंग से हुआ पेंशन का उठाव
पेंशनधारी करते रहे इंतजार
जिले में फरवरी 2016 तक पेंशन राशि का किया जा चुका है वितरण
पेंशन योजना के एक लाख 50 हजार 510 हैं लाभार्थी
खाते में नहीं भेजी गयी राशि
विदित हो कि सरकार ने पेंशन का लाभ लाभार्थियों के बैंक खाते में पिछले ही बार देने का निर्देश दे रखा था. फिर भी प्रखंड प्रशासन के उदासीनता के कारण कई प्रखंडों में लाभार्थियों के बैंक खाते में डायरेक्ट आरटीजीएस करने के बजाय शिविर के माध्यम से नकद भुगतान किया गया,
जो इस खेल को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो रहा है. बड़हरा और जगदीशपुर के साथ-साथ उदवंतनगर प्रखंड में लाभार्थियों के बैंक खाते में आरटीजीएस करने के बजाय शिविर लगा कर पेंशन योजना की राशि वितरित किये जाने की सूचना है. इसके कारण पेंशन योजना में बड़े पैमाने पर लाभार्थियों की जानकारी के बिना ही उनके नाम के सामने अंगूठा का निशान लगा कर पैसे की निकासी कर ली गयी. यहीं नहीं जो पेंशनधारी हस्ताक्षर करते हैं, उनके नाम पर भी अंगूठा लगा कर पेंशन उठायी गयी है.
क्या कहते हैं अधिकारी
फिलहाल इस संबंध में मुझे कोई शिकायत कहीं से प्राप्त नहीं हुई है. यदि किसी प्रखंड या पंचायत से किसी खास व्यक्ति के नाम-पते से फर्जीवाड़ा किये जाने की शिकायत प्राप्त होती है, तो जांचोपरांत इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.
शिव कुमार सिन्हा, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन