मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना की गति काफी धीमी

आरा : जिले में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के क्रियान्वयन की गति धीमी है. चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 में सात विधायक और तीन एमएलसी को मिला कर जिला योजना कार्यालय को 463 योजनाओं की अनुशंसा प्राप्त हुई है. जिसमें मात्र एक योजना में प्रशासनिक स्वीकृति मिल पायी है. जबकि 462 योजनाओं का एनओसी अब तक […]
आरा : जिले में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के क्रियान्वयन की गति धीमी है. चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 में सात विधायक और तीन एमएलसी को मिला कर जिला योजना कार्यालय को 463 योजनाओं की अनुशंसा प्राप्त हुई है. जिसमें मात्र एक योजना में प्रशासनिक स्वीकृति मिल पायी है. जबकि 462 योजनाओं का एनओसी अब तक प्राप्त नहीं हो पाया है. जिसके कारण विधायकों द्वारा अनुशंसित योजनाओं का प्राक्कलन भी नहीं बन पाया है.
यूं कहे तो जिले में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के क्रियान्वयन की गति धीमी पड़ गयी है. इधर, जिला योजना पदाधिकारी रविशंकर कुमार ने कहा कि 10 विधायकों में से 8 विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत योजनाओं की अनुशंसा भेजी गयी है जबकि दो विधायक अब तक अपनी अनुशंसाएं नही भेजी है. उन्होंने कहा कि अनुशंसित योजनाओं का एनओसी मांगा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










