मेले में गिरा बिजली का तार, दो लोगों की मौत तीन दर्जन झुलसे, 30 से ज्यादा पशु मरे

Published at :07 Sep 2016 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
मेले में गिरा बिजली का तार, दो लोगों की मौत तीन दर्जन झुलसे, 30 से ज्यादा पशु मरे

आरा : भोजपुर जिले के गड़हनी बाजार स्थित मेले में मंगलवार की दोपहर 11 हजार वोल्ट धारा प्रवाहित बिजली का तार टूट कर गिर गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गये. इसके अलावा 30 से ज्यादा पशुओं की भी मौत हो गयी. हादसे के बाद मेले […]

विज्ञापन

आरा : भोजपुर जिले के गड़हनी बाजार स्थित मेले में मंगलवार की दोपहर 11 हजार वोल्ट धारा प्रवाहित बिजली का तार टूट कर गिर गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गये. इसके अलावा 30 से ज्यादा पशुओं की भी मौत हो गयी. हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. हादसे के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने आरा-सासाराम मुख्य मार्ग जाम कर दिया. वे मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम सुरेंद्र प्रसाद व सदर एसडीओ नवदीप शुक्ला

मेले में गिरा बिजली का तार…
मौके पर पहुंचे. डीएम वीरेंद्र प्रसाद यादव, एसपी छत्रनील सिंह व डीडीसी इनायत खान ने सदर अस्पताल पहुंच कर घायलों के इलाज की जानकारी ली. जानकारी के अनुसार गड़हनी में पुराने थाने के पास लगे मेले में 11 हजार धारा प्रवाहित तार टूट कर वहां लगे पानी में गिर गया. इसकी चपेट में सबसे पहले बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा निवासी कामता राय आ गये. इसके बाद पानी में फैले करंट की चपेट में मिल्की निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र हरेकृष्ण सिंह को भी आ गये. दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि करंट लगने से तीन दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गये. वहीं,
30 से अधिक मवेशियों की भी मौत हो गयी. उधर, गुस्साये लोगों ने घटनास्थल पर आरा-सासाराम मार्ग को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया. बाद में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने के आश्वासन के बाद जाम को हटाया जा सका.सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद सदर एसडीओ नवदीप शुक्ला ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये आपदा प्रबंधन की ओर से दिया.
रोते-िबलखते परिजन.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन