ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में सुनील की गवाही

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:39 PM

विज्ञापन

आरा : प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसएस श्रीवास्तव के न्यायालय में मंगलवार को ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड के गवाह सुनील कुमार की गवाही हुई. इसके पूर्व इस मामले में डॉ कमलाकांत शर्मा की गवाही हुई थी. गवाह सुनील कुमार ने कहा कि ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड के मामले में उसे कोई जानकारी नहीं है. अभियोजन […]

विज्ञापन

आरा : प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसएस श्रीवास्तव के न्यायालय में मंगलवार को ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड के गवाह सुनील कुमार की गवाही हुई. इसके पूर्व इस मामले में डॉ कमलाकांत शर्मा की गवाही हुई थी. गवाह सुनील कुमार ने कहा कि ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड के मामले में उसे कोई जानकारी नहीं है.

अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक विष्णुधर पांडेय ने कोर्ट में गवाह का परीक्षण किया, जबकि वरीय अधिवक्ता भुनेश्वर तिवारी ने गवाह का जिरह किया.

अभियुक्त के अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह दारा ने बताया कि गवाह सुनील कुमार ने कोर्ट में गवाही के दौरान कहा कि ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्या कांड के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने गवाह की कही गयी बात को कलमबद्ध किया. अभियुक्त के अधिवक्ता वीरेंद्र पांडेय भी कोर्ट में उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन