ePaper

बिहार : आरा में कारोबारी की गोली मार कर हत्या

Updated at : 09 Jul 2016 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : आरा में कारोबारी की गोली मार कर हत्या

आरा : बिहार के आरा में शनिवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने जैन स्कूल के सामने स्थित सांई स्टेशनरी के मालिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना साई की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना टाउन थाना क्षेत्र के न्यू बाबू बाजार की है. अपराधियों द्वारा उनके घर के पास ही गोली मारी गयी. गोली लगने के […]

विज्ञापन

आरा : बिहार के आरा में शनिवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने जैन स्कूल के सामने स्थित सांई स्टेशनरी के मालिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना साई की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना टाउन थाना क्षेत्र के न्यू बाबू बाजार की है. अपराधियों द्वारा उनके घर के पास ही गोली मारी गयी. गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद से स्थानीय लोगों में खास आक्रोश है.

जानकारी के मुताबिक मुन्ना साईं उर्फ मुन्ना प्रसाद आरा के प्रतिष्ठित व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता थे और वे कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े थे. गौर हो कि इससे पहले भी आरा में अपराधियों ने डिप्टी मेयर को गोली मार दी थी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. वहीं, घटना के विरोध में शहर के व्यवसायी सड़क पर उतर आये हैं. उधर, आरा के प्रसिद्ध व्यवसायी साईं मुन्ना की हत्या के विरोध में हम पार्टी ने दस जुलाई को भोजपुर बंद का एलान किया है .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन