डीलर्स एसोसिएशन ने किया चक्का जाम

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:39 PM

विज्ञापन

आरा : विभिन्न मांगों के समर्थन में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन शाखा भोजपुर के आह्वान पर विभिन्न जगहों पर सोमवार को चक्का जाम किया गया. जिलाध्यक्ष नथुनी सिंह के नेतृत्व में एनएच 30 धरहरा स्थित जैन बाल विश्रम स्कूल के समीप चक्का जाम किया गया. चक्का जाम के दौरान एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री मनोज सिंह […]

विज्ञापन

आरा : विभिन्न मांगों के समर्थन में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन शाखा भोजपुर के आह्वान पर विभिन्न जगहों पर सोमवार को चक्का जाम किया गया. जिलाध्यक्ष नथुनी सिंह के नेतृत्व में एनएच 30 धरहरा स्थित जैन बाल विश्रम स्कूल के समीप चक्का जाम किया गया.

चक्का जाम के दौरान एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री मनोज सिंह एवं प्रवक्ता संजय सिंह मौजूद थे. जिलाध्यक्ष ने बताया कि चक्का जाम सरकार से छह सूत्री मांगों को लेकर किया गया. मांगों में खाद्य सुरक्षा बिल, नगदी पैसे के बजाये राशन, केरोसिन व चीनी सभी वर्गो को मुहैया कराया जाये सहित अन्य मांग शामिल हैं.

जाम के दौरान कई वाहन फंसे रहे. पुलिस के प्रयास के बाद जाम हटाया गया. जाम के दौरान कई डीलर शामिल थे. उधर फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन शाखा भोजपुर के आह्वान पर एनएच 30 जगदीशपुर पर प्रखंड अध्यक्ष मुनमुन सिंह के नेतृत्व में बिहिया चौस्ता एनएच 84 पर शाहपुर प्रखंड अध्यक्ष गुलाब सिंह के नेतृत्व में चक्का जाम किया गया. चक्का जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतारे लगी रही. भीषण गरमी में जाम में फंसे लोग पानी के लिए बेहाल देखे गये. जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद जिले में जाम हटाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन