सड़क पर उतरे स्वर्ण व्यवसायी

Published at :12 Mar 2016 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर उतरे स्वर्ण व्यवसायी

पीरो : सरकार द्वारा स्वर्ण आभूषणों पर एक्साइज टैक्स लगाने के विरोध में स्थानीय स्वर्ण व्यवसायी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये। इसके तहत शुक्रवार को पीरो व आसपास के बाजारो के स्वर्ण व्यवसायियों ने अपनी दुकाने बंद रखी और सड़क पर उतरकर सरकार के निर्णय का विरोध किया. इस कारण आज मुख्यालय समेत […]

विज्ञापन

पीरो : सरकार द्वारा स्वर्ण आभूषणों पर एक्साइज टैक्स लगाने के विरोध में स्थानीय स्वर्ण व्यवसायी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये। इसके तहत शुक्रवार को पीरो व आसपास के बाजारो के स्वर्ण व्यवसायियों ने अपनी दुकाने बंद रखी और सड़क पर उतरकर सरकार के निर्णय का विरोध किया. इस कारण आज मुख्यालय समेत क्षेत्र में आभूषण व्यवसाय का कारोबार पूरी तरह प्रभावित रहा.

बता दें कि टैक्स के विरोध में स्थानीय स्वर्ण व्यवसायियों ने 6 व 7 मार्च को भी अपनी दुकाने बंद कर विरोध प्रदर्शन किया था. स्वर्ण व्यवसायी संघ के नगर अध्यक्ष दिलीप वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय लोहिया चौक के समीप व्यवसायियों ने धरना भी दिया. धरना में शामिल दर्जनों स्वर्ण व्यवसायियों ने स्वर्ण आभूषणों पर टैक्स लगाने के सरकार के निर्णय को काला कानून बताते हुए कहा कि इससे महंगाई बढ़ेगी और स्वर्ण आभूषण आम लोगों की पहुंच से दूर होते जाएंगे.

धरना में शामिल रितेश कुमार, राजन सोनी, दिलीप सर्राफ, मो फिरोज, रामानुज राय, सोनू कुमार, मनोज कुमार, धीरज कुमार समेत दर्जनों स्वर्ण व्यवसायियों ने सरकार के इस निर्णय पर आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि जब तक केंद्र सरकार स्वर्ण आभूषणों पर टैक्स लगाने का निर्णय वापस नहीं लेती तब तक उनका आंदोलन व विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

धरना के बाद व्यवसायियों के एक प्रतिनिधमंडल ने एसडीओ सुमन कुमार को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. वही हसनबाजार में बालमुनी सोनी, गुड्डू सोनी, बिट्टू कुमार, गणेश सोनी, ललन सोनी, सुरेश सोनी, पंचू कुमार, विक्की कुमार के नेतृत्व में यहां के स्वर्ण व्यवसायियों ने अपनी दुकाने पूरी तरह बंदकर आभूषण पर टैक्स लगाने के निर्णय का विरोध किया.

टैक्स वृद्धि के खिलाफ स्वर्ण व्यवसायियों में आक्रोश : बिहिया़ अखिल भारतीय सर्राफा व्यवसायी संघ के आहवान पर शुक्रवार को भी बिहिया में ज्वेलर्स की दुकाने बंद रही़ नगर के सोनार पट्टी में सन्नाटा छाया रहा़ बिहिया में संघ के अध्यक्ष जवाहर लाल स्वर्णकार के नेतृत्व में दुकानें पूरी तरह बंद रहीं और सरकार विरोधी नारे लगाये गये़ केंद्र सरकार के स्टाम्प ड्यूटी के खिलाफ व उसे वापस लेने की मांग को लेकर व्यवसायियों द्वारा नगर में कैंडिल मार्च निकाला गया.
जिसने नगर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया़ इस दौरान स्वर्ण व्यवसायियों ने अपने मुंह पर काली पटृी बांध रखी थी़ स्वर्ण व्यवसायियों ने अपनी मांगे पूरी न होने तक आदोलन जारी रखने का चेतावनी देते हुए आर-पार की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया़ दुकानें बंद रहने से लगनवी ग्राहकों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है़
इस दौरान सैकडों ग्राहकों को बिना खरीदारी किए वापस लौटना पड़ रहा है़क कार्यक्रम में राजन वर्मा, आशुतोष कुमार, गिरजा वर्मा, जैनुद्दीन अंसारी, शाहिद अंसारी, सुनील वर्मा, भोला स्वर्णकार, सुरेश, रमेश, जाहागीर अंसारी, श्यामबाबू, लक्खी, सूरज, जगतानन्द, मोहन, जगनारायण, विरजू, राधेश्याम, महावीर, अनिल, पिन्टू स्वर्णकार शामिल थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन