अगवा विधवा की धारदार हथियार से हत्या

Published at :11 Mar 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
अगवा विधवा की धारदार हथियार से हत्या

साक्ष्य मिटाने के लिए शव को कुएं में डाला मृत महिला के बेटी के बयान पर तीन पर प्राथमिकी नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही छापेमारी आरा : गजराजगंज ओपी के मसाढ़ गांव से दो दिन पूर्व अगवा विधवा महिला की धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी गयी.हत्या करने के बाद […]

विज्ञापन

साक्ष्य मिटाने के लिए शव को कुएं में डाला

मृत महिला के बेटी के बयान पर तीन पर प्राथमिकी
नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही छापेमारी
आरा : गजराजगंज ओपी के मसाढ़ गांव से दो दिन पूर्व अगवा विधवा महिला की धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी गयी.हत्या करने के बाद साक्ष्य को मिटाने के उदेश्य से शव को गांव के बगीचा स्थित कुएं में फेक दिया गया,जहां से पुलिस ने गुरुवार को महिला के शव को बरामद किया है.महिला के शरीर पर जख्म के काफी निशान थे.मृत महिला के बेटी के बयान पर तीन पर एफआइआर दर्ज करायी गयी है.
शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.इस संबंध में पुलिस ने बताया की बुधवार की देर शाम स्व रामकिशोर चौधरी की पत्नी लालती देवी के मोबाइल पर किसी का फोन आया था जिसके बाद से महिला गायब थी.
देर रात घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने काफी खोज-बीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया.इसी दौरान धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी गयी तथा साक्ष्य को मिटाने के उदेश्य से शव को कुए में डाल दिया गया.वहीं इस घटना के बाद महिला की बेटी वीणा कुमारी के बयान पर गांव के ही तारकेश्वर सिंह उनकी पत्नी तथा बेटे पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रहीं है.घटना के बाद से ही सभी फरार चल रहे है.
विद्यालय की कुव्यवस्था को ले अभिभावकों ने किया हंगामा
संदेश. शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों की लापरवाही से प्रखंड के विद्यालयों में गिरते शिक्षा व्यवस्था दिनों-दिन गिरते जा रहा है. एक ओर जहां सरकार शिक्षा में गुणवता लाने की बात कर रही हैं वही दुसरी ओर शिक्षकों की मनमानी, समय से विद्यालय नहीं खुलना, समय से नहीं बंद होना पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण छात्रों के अभिभावक अजीज (परेशान) होकर प्रखंड के मध्य विद्यालय पटखौलिया में सुबह जमकर हंगामा किया. अभिभावक कृष्णा राम, राम सुरेश राम, विनय राम, तारकेश्वर पाठक, रामजीत राम, पुष्पा देवी, विन्दा कुंअर, कुमारी देवी, फुलकुमारी देवी,
लक्षमी देवी, अतिसुन्दर देवी, सहित दर्जनो अभिभावकों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर सीधा आरोप लगा रहे थे कि सप्ताह में एक या दो दिन ही आते है तथा समय से शिक्षक भी नहीं आते. ग्यारह बजे आते हैं और बारह बजते ही विद्यालय से भागना शुरू कर देते है. कभी-कभी ऐसा भी दिन होता कि शिक्षक आते ही नहीं है.
इस स्थिति में बच्चें लौंटकर घर चले जाते है. पदाधिकारी के पास कई बार शिकायत किया गया लेकिन कोई नहीं सुन. कोई सुधार नहीं होते देख हमलोगों को ऐसा करना पड रहा है. विद्यालय में हो रहे हंगामा को सुनकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यालय पहुंचकर अभिभावकों की मांग को सुना तथा कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इस संबंध में उन्होंने बताया कि जांचोंपरांत प्रधानाध्यापक तीन दिन से अनुपस्थित पाये गये, जिनका तीन दिन का वेतन बंद कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन