23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पंचायत चुनाव . अबीर-गुलाल से सराबोर रहे प्रत्याशी व समर्थक

271 नामांकन पत्र हुए दाखिल प्रत्याशियों व उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ा बिहिया : पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने के तीसरे दिन बुधवार को प्रखंड परिसर बिहिया में विभिन्न पदो के प्रत्याशियों व उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ा रहा़ पुरूष व महिलाओं के दल के दल जयकारे लगाते व अबीर-गुलाल से सराबोर […]

271 नामांकन पत्र हुए दाखिल

प्रत्याशियों व उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ा
बिहिया : पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने के तीसरे दिन बुधवार को प्रखंड परिसर बिहिया में विभिन्न पदो के प्रत्याशियों व उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ा रहा़ पुरूष व महिलाओं के दल के दल जयकारे लगाते व अबीर-गुलाल से सराबोर होकर किसान भवन पहुंचते रहे,
जिससे मेला-सा नजारा दिखा़ जानकारी के अनुसार तीसरे दिन मुखिया पद के लिए 44, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 44, सरपंच पद के लिए 18, पंच पद के लिए 38 व वार्ड सदस्य पद के लिए 127 नामांकन पत्र दाखिल किये गये़ मुखिया पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में मझौली पंचायत से फुल कुमारी, चकवथ से लालजी साह, लालबाबु पंडित, मो़ शमीम, कौशल्या देवी, राजेश कुमार, शिवजी साह व मो़ मोनीर, ओसाईं से रामसुजान सिंह, उमेश कुमार यादव,
शेषनाथ सिंह, गौडाढ़-रूद्रनगर से संजय कुमार रजक, रामायण पासवान, हरेराम, बृजकुमार पासवान, पीपरा जगदीश से अनिता राय व बिन्दा देवी, कल्याणपुर से ददन राम, वकील यादव व अर्जुन राम, फिनगी से मनोरमा देवी, दोघरा से कुसुम देवी, घाघा से सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, विपीन सिंह, विजय कुमार चौधरी, रामपुकार यादव, सतीराम यादव व कामता यादव, कटेया से विजय यादव, तीयर से दिनेश सिंह, गुप्तेश्वर प्रसाद, शशिकांत चौबे, बादल कुमार सिंह, रामजी यादव व कन्हैया चौबे, शिवपुर से फुलवन्ती देवी, गुड्डी देवी व रीता देवी, कमरियांव से आरती देवी, चम्पा देवी, कंचन देवी,
पुनम देवी व सोनी देवी, रानीसागर से जुली देवी, का नाम शामिल है़ वहीं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए शिवपुर से अंजन कुमारी, उर्मिला देवी, मनोरमा देवी व राधिका देवी, तीयर से उर्मिला देवी व हेमन्ती देवी, रानीसागर से फातमा बेगम, रेहाना खातून, रिना देवी, बदरून निशा व हुमेरा खातून, तीयर से उर्मिला देवी व हेमन्ती देवी, कमरियांव से भरत यादव, सरोज कुमार सिंह, शशिकांत सिंह, अमन कुमार सिंह व गोपाल जी, कटेया से सीता देवी, संतोष कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह व राजकिशोर चौधरी, गंगाजली देवी, रिंकू सिंह व नईम बेगम, घाघा से चिंता देवी, दोघरा से गायत्री देवी,
फिनगी से आनंद कुमार व रविन्द्र पंडित, कल्याणपुर से अनामिका देवी, पीपरा जगदीश से श्रीभगवान राम, गौडाढ़-रूद्रनगर से महेश कुमार राम व नन्हक चन्द राम, ओसाई से परमशीला देवी, शशिभूषण सिंह, मनोज कुमार सिंह, धुरेन्द्र राम, देवानन्द प्रसाद व शैल देवी, चकवथ से बबीता देवी, प्रभावती देवी, मीरा देवी, अख्तरी बेगम व मलका अख्तरी, मझौली से बृजकुमार ठाकुर, सत्यनारायण पाल, मनोज शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया़
अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए 293 उम्मीदवारों ने किया परचा दाखिल : संदेश. संदेश मुख्यालय में पंचायत चुनाव के लिए जारी नामांकन का पाचवां एवं अंतिम दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी विनय मोहन झा के कड़ी देखरेख एवं निर्देश पर तथा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह सैप जवानों के साथ उपस्थित रहकर शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया, जिसमें मुखिया प्रत्याशी से पंचायत जमुआंव से सुरेन्द्र सिंह, कुंति देवी, कन्हैया सिंह, रमेश दूबे,
हरेन्द्र सिंह, पंचायत डीहरा से उमाशंकर साह, असगर अली, गृजानंद साह, पंचायत अहपूरा से सुनीता देवी, बुच्ची देवी, लिलावती देवी, प्रभावती देवी, जानकी देवी, पंचायत पंडुरा से शिवजी सिंह, हिमांशू कुमार सिंह, पंचायत अखगांव से शांति देवी, सुमांति देवी, रूची कुमारी, पंचायत चिल्होस से सुनीता शर्मा, पंचायत संदेश से शिवानी देवी, सोना देवी, सनझारो देवी, पंचायत रामाषांढ से उषादेवी, लीलावती देवी, गोरकी देवी, रीता देवी, शिवकुमारी देवी, कौशल्या देवी, पंचायत खंडोल से व्यास सिंह, नसीम अंसारी, मंजू देवी, पंचायत बागा से नीलम देवी एवं संगीत देवी, पंचायत समिति सदस्य से पंचायत जमुआंव से दीन बंधू बीन,
पंचायत डीहरा उतरी से नीतू देवी, मीना देवी, डीहरा दक्षिणी से उषा देवी, बिमला देवी, पंचायत अहपूरा से राजमुनी देवी, पंचायत पंडुरा से मुनीया देवी, लालमुनी कुंअर, सरोज देवी, पंचायत अखगांव उतरी से आशुतोष कुमार, दक्षिणी से शिवशंकर सिंह, देवकुमार सिंह, रंजीत कुमार राम, इन्द्रजीत कुमार राम, मुनी देवी, पंचायत चिल्होस से नुरैशा खतून, रामावती देवी, पंचायत संदेश उतरी से गजेन्द्र यादव, दक्षिणी से रीना देवी, कलामुनी देवी, पंचायत कोरी से कमलदेव राम, पंचायत रामाषांढ़ उतरी से उषा देवी, किरण देवी, ज्ञानझारों देवी, शिवमुनी देवी, दक्षिणी से अजीत कुमार, लालबाबू सिंह, गोपाल मिश्र, पंचायत खंडोल से
बिजान्ति देवी, पंचायत बागा से रविन्द्र राम, रेखा देवी, हरि चौधरी, सरपंच पद के लिए पंचायत जमुआंव से तपेश्वर सिंह, पंचायत डीहरा से बिकास कुमार साह, पंचायत अहपूरा से धाना देवी पंचायत पंडुरा से आरती देवी, कौशल कुमार सिंह, पंचायत अखगांव से शीला देवी, गीता देवी, सलमा बेगम, ममता देवी, कलावती देवी, पंचायत चिल्होस से प्रभा देवी, संतोषी देवी, पंचायत संदेश से सीता पति देवी, पंचायत कारी से धर्मेन्द्र कुमार राम, पंचायत रामाषांढ़ से संझारो देवी, पंचायत खंडोल से पंकज,
महेश सिंह, जनमेजय सिंह, इस तरह मुखिया पद के लिए कुल 33 महिला, 22 पुरुष 11, पंचायत समिति पद के लिए कुल 32, महिला 20, पुरुष 12 सरपंच पद से कुल 18, महिला 11, पुरुष 07, वार्ड सदस्य पद से कुल 116 महिला 54 पुरुष 62, तथा पंच सदस्य पद से कुल 94, महिला 66, पुरुष 28 कुल-293, महिला 173, पुरुष 120 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन का किया
30 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन के परचे : चरपोखरी. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय के मैदान में मंगलवार को पंचायत चुनाव में परचा दाखिल करने के लिए प्रत्याशीयो की भिड उमड पडी. पहले दिन के नामांकन के लिए विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे समर्थकों से बाजार पूरी तरह पट गया था. वहीं अन्य संभावित प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरने के लिए प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर प्रखंड नाजिर से एनआर कटवाये.
सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
नामांकन दाखिल करने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में बैरिकेडिंग की गयी है. मेन गेट पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी कि भिड न लगे,वहीं दूसरी ओर बैरिकेडिंग के पास भी पुलिस को तैनात किया गया. पंचायत निर्वाचन में नामांकन करने वाले प्रत्याशीयो को नाजिर रसीद के लिए तीन काउंटर बनाया गया जहां अलग अलग पद के लिए प्रत्याशी ने रसीद कटाया और विभिन्न पदों के लिए अलग अलग नामांकन काउंटर बनाया गया है ़
30 उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया
मुखिया पद के लिए -10
पंचायत समिति सदस्य – 06
सरपंच -06
वार्ड व पंच -09 – 02
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखिया के लिए ठकुरी पंचायत से प्रभावित देवी, पसौर से रामसुशिल चौधरी, नगरी से ममता देवी, मलौर से देवन्ती देवी, आरती, तारामुनी देवी, सियाडीह से मोहन राम, मझिआंव से पंकज कुमार उपाध्याय और समिति सदस्य के लिए पसौर से प्रभावती देवी, चमचम देवी, और उपेन्द्र सिंह,पवन कुमार, गोरख सिंह सहित कई दर्जन लोगों ने नामांकन दाखिल किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें