बिहार : JNU मामले को लेकर 45 कैदी अनशन पर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2016 2:25 PM

विज्ञापन

पटना : जेएनयू से शुरू हुई कन्हैया के गिरफ्तारी की आग अब भोजपुर जिले के आरा मंडलकारा तक पहुंच चुकी है. आरा जेल में बंद 45 कैदियों ने दो दिवसीय अनशन शुरू कर दिया है. जानकारी के मुताबिक अनशन पर बैठने वाले सभी कैदी जेएनयू में जो हुआ उसको लेकर विरोध कर रहे हैं. जानकारी […]

विज्ञापन

पटना : जेएनयू से शुरू हुई कन्हैया के गिरफ्तारी की आग अब भोजपुर जिले के आरा मंडलकारा तक पहुंच चुकी है. आरा जेल में बंद 45 कैदियों ने दो दिवसीय अनशन शुरू कर दिया है. जानकारी के मुताबिक अनशन पर बैठने वाले सभी कैदी जेएनयू में जो हुआ उसको लेकर विरोध कर रहे हैं. जानकारी यह भी है कि सभी कैदी आईसा और भाकपा माले के समर्थक हैं. कैदियों को रोजाना कोर्ट में पेशी के लिये ले जाया जाता है लेकिन कैदियों ने कोर्ट में पेश होने से भी इनकार कर दिया है. कैदियों ने पूरी तरह से कोर्ट में पेशी का बहिष्कार किया है.

प्रशासन द्वारा उन्हें समझाने का प्रयास जारी है लेकिन कैदी टस से मस होने को तैयार नहीं हैं. सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक जेल में बंद कैदी कन्हैया की गिरफ्तारी का भी विरोध कर रहे हैं उनका कहना है कि कन्हैया पूरी तरह निर्दोष है और उसे साजिश के तहत फंसाया गया है. कैदियों का यह भी कहना है कि कन्हैया को साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया और उसकी जल्द रिहाई होनी चाहिए. हालांकि जेल प्रशासन कैदियों से लगातार संपर्क में है ताकि वह मामले को सुलझा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन