पाक जासूस एजाज के खुले राज, भोजपुर के कई लोगों सपंर्क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2016 4:19 AM
आरा : पाक जासूस एजाज के भोजपुर में भी कई लोगों सपंर्क है. एजाज के पास से बरामद लैपटॉप और पेन ड्राइव की जांच रिपोर्ट में कई चौकानेवाला खुलासा हुआ है, जिसमें बिहार,यूपी और बंगाल के कई लोगों के नाम व नंबर मिले हैं, जिसके आधार पर एटीएस की टीम जल्द ही भोजपुर में भी […]
आरा : पाक जासूस एजाज के भोजपुर में भी कई लोगों सपंर्क है. एजाज के पास से बरामद लैपटॉप और पेन ड्राइव की जांच रिपोर्ट में कई चौकानेवाला खुलासा हुआ है, जिसमें बिहार,यूपी और बंगाल के कई लोगों के नाम व नंबर मिले हैं, जिसके आधार पर एटीएस की टीम जल्द ही भोजपुर में भी कई जगहों पर छापेमारी कर सकती है.
वहीं रिपोर्ट आने के साथ ही एजाज के ससुर शमशेर और उसके परिवार के लोगों पर निगरानी बढ़ा दी गयी है. पुलिस ने उसे घर छोड़ कर कही भी जाने से मना किया है.एजाज के पास से बरामद सामान के रिपोर्ट से कई ऐसे लोगों के नाम सामने आये है जो भोजपुर में लगातार उसके सपंर्क में रहे है.यही नहीं बरेली और मेरठ में भी होने के बाद यहां के लोगों से उसकी बातचीत होती रहती थी.बता दें कि यूपी के मेरठ से गत 27 नवम्बर को पुलिस ने उसे गिरफतार किया था.इसके बाद उसके पास से भारत के कई जगहों के सेना कैंप के नक्शे की जानकारी मिली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










