दो पक्षों में गोलीबारी, दो जख्मी

Updated at :26 Nov 2013 10:37 PM
विज्ञापन
दो पक्षों में गोलीबारी, दो जख्मी

आरा/ उदवंतनगर. स्थानीय थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव में मंगलवार को बिजली के तार टांगने के विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गये. दोनों पक्षों की तरफ से कई राउंड फायरिंग भी की गयी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. इस घटना में दोनों पक्ष के दो लोग जख्मी हैं. […]

विज्ञापन

आरा/ उदवंतनगर. स्थानीय थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव में मंगलवार को बिजली के तार टांगने के विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गये. दोनों पक्षों की तरफ से कई राउंड फायरिंग भी की गयी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. इस घटना में दोनों पक्ष के दो लोग जख्मी हैं. मिली जानकारी के अनुसार कुसुमा गांव में ट्रांसफॉर्मर से बिजली के तार टांगने को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गये, जिसके बाद मारपीट होते-होते मामला फायरिंग तक पहुंच गया. दोनों पक्षों की तरफ से कई चक्र गोलियां भी चलायी गयीं, जिससे अमरजीत कुमार चौधरी तथा एक व्यक्ति जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन