जिले के 58 छठ घाटों पर होगी पूजा

आरा : छठ व्रत में अब महज कुछ ही दिन शेष रहे गये हैं. फिर भी जिले के सभी छठ घाटों की पूर्णत: साफ-सफाई नहीं हो पायी है. ऐसे में लोक आस्था का महापर्व छठ के दौरान छठ व्रति भगवान भास्कर को अर्घ्य दे तो कैसे. जिले के कई छठ घाट ऐसे है जहां अब […]
आरा : छठ व्रत में अब महज कुछ ही दिन शेष रहे गये हैं. फिर भी जिले के सभी छठ घाटों की पूर्णत: साफ-सफाई नहीं हो पायी है. ऐसे में लोक आस्था का महापर्व छठ के दौरान छठ व्रति भगवान भास्कर को अर्घ्य दे तो कैसे. जिले के कई छठ घाट ऐसे है जहां अब भी गंदगी तथा जलकुंभी का अंबार लगा हुआ है.
छठ व्रत को लेकर प्रशासन व नगर निगम द्वारा साफ-सफाई की व्यवस्था मुकम्मल होने की बात कही जा रही है. फिर भी जिले के कई ऐसे छठ घाट है जिन पर अभी भी गंदगी तथा जलकुंभी का अंबार लगा हुआ है. ऐसे में व्रति को अर्घ्य देने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कई ऐसे नहर, पोखर तथा छठ घाट है जहां पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है.
कहीं-कहीं तो घाट पर जाने के लिए संपर्क पथ भी नहीं बनाया गया है. वहीं सपना सिनेमा मोड़ छठ घाट पर शहर के मुख्य नाले की निकासी होने के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि छठ पूर्व को लेकर मुख्य नाले के निकासी को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










