बैंकिंग लोकपाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जगदीशपुर : नगर स्थित टाउन हॉल में शुक्रवार को मध्य बिहार ग्रामीण बैंक शाखा नया टोला जगदीशपुर द्वारा बैंकिंग लोक पाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बिहार झारखंड के बैंकिंग लोक पाल स्मिता चंद्र मणी कुमार द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों द्वारा एटीएम पैसा निकासी […]
जगदीशपुर : नगर स्थित टाउन हॉल में शुक्रवार को मध्य बिहार ग्रामीण बैंक शाखा नया टोला जगदीशपुर द्वारा बैंकिंग लोक पाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बिहार झारखंड के बैंकिंग लोक पाल स्मिता चंद्र मणी कुमार द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया.
कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों द्वारा एटीएम पैसा निकासी गड़बड़ी होने पर निदान करने को लेकर नेफट और आरटीजीएस करने पर गड़बड़ी होने पर निदान के तौर तरिका, किसानों के लिए केसीसी ऋण तथा अन्य ऋण, पेंशन सुविधाएं, लॉकर सुविधाएं सहित अन्य सुविधाएं की विशेष जानकारी उपस्थित बैंक उपभोक्ताओं को दी गयी तथा शिकायतों के समाधान के लिए शिकायत प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गयी.
इस मौके पर सहायक महाप्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक ज्ञानेश्वर पाठक, उप महाप्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक मनोज रंजन, महाप्रबंधक मध्य बिहार ग्रामीण बैंक गजेंद्र कुमार, शाखा प्रबंधक धनजी राम, कुसुम देवी सहित काफी संख्या में बैंक उपभोक्ता तथा बैंकों के अन्य अधिकारी व पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










