हथियारों के साथ तस्कर गिरफ्तार

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर खरौनी गांव में छापेमारी कर पुलिस ने दो देसी राइफल, एक दो बैरल की पिस्टल तथा एक देसी कट्टा बरामद किया. गांव के बूटन सिंह के पुत्र संतोष कुमार को हथियार तस्करी के मामले में मौके से गिरफ्तार किया गया. तस्करों के बड़े गैंग के खुलासे में जुटी […]
आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर खरौनी गांव में छापेमारी कर पुलिस ने दो देसी राइफल, एक दो बैरल की पिस्टल तथा एक देसी कट्टा बरामद किया. गांव के बूटन सिंह के पुत्र संतोष कुमार को हथियार तस्करी के मामले में मौके से गिरफ्तार किया गया. तस्करों के बड़े गैंग के खुलासे में जुटी पुलिस संतोष से पूछताछ कर रही है.
एसपी ने बताया कि सादे ड्रेस में जयनगर गांव में संतोष के घर में छापेमारी की, जहां से सारे हथियार बरामद हुए. जयनगर निवासी जयकुमार और सरथुआ गांव निवासी नेपाली यादव पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










