सीढ़ी से गिर कर कर्मी की मौत

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के बीडीओ ब्लॉक स्थित चित्रगुप्त मुहल्ले में दो दिनों से पड़ा हुआ समाहरणालय कर्मचारी के शव को नवादा थाना पुलिस ने बरामद किया. उसके शव को दरवाजा तोड़ कर निकाला गया. इस कार्य में पुलिस को दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी. बताया जा रहा हैं कि चित्रगुप्त मुहल्ला निवासी […]
आरा : नवादा थाना क्षेत्र के बीडीओ ब्लॉक स्थित चित्रगुप्त मुहल्ले में दो दिनों से पड़ा हुआ समाहरणालय कर्मचारी के शव को नवादा थाना पुलिस ने बरामद किया. उसके शव को दरवाजा तोड़ कर निकाला गया. इस कार्य में पुलिस को दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी. बताया जा रहा हैं कि चित्रगुप्त मुहल्ला निवासी समाहरणालय में विधि शाखा
में कार्यरत कर्मी सुमन कुमार का दरवाजा दो दिन से बंद था. घर से जब दुर्गंध आने लगी तो मुहल्लावासियाें ने इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी. इसके बाद जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो वह सीढ़ीयों से नीचे गिरा पड़ा था. ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि शौच करने जाने के क्रम में ही वह गिर गया होगा. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.
समाहरणालय में शोकसभा : विधि शाखा में कार्यरत सुमन कुमार के असामयिक निधन पर समाहरणालय में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया गया. सहकर्मियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










