महिला की मौत, हंगामा

Updated at :06 Oct 2013 9:50 PM
विज्ञापन
महिला की मौत, हंगामा

ठनका गिरने से गयी जान मुआवजे के लिए शव के साथ प्रदर्शन आरा. चौंरी थाना क्षेत्र के जनकपुरिया गांव में ठनका (वज्रपात ) गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने शव के साथ प्रदर्शन करते हुए मुआवजे की मांग की. इस दौरान सभी ने हंगामा किया और नारेबाजी […]

विज्ञापन

ठनका गिरने से गयी जान

मुआवजे के लिए शव के साथ प्रदर्शन

आरा. चौंरी थाना क्षेत्र के जनकपुरिया गांव में ठनका (वज्रपात ) गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने शव के साथ प्रदर्शन करते हुए मुआवजे की मांग की. इस दौरान सभी ने हंगामा किया और नारेबाजी कर विरोध जताया. मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार जनकपुरिया गांव निवासी विजय राम की पत्नी नहर के समीप खेत में काम कर रही थी कि इसी दौरान ठनका गिरने से उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गयी. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए शव के साथ घंटों प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि महिला की मौत मनरेगा में कार्य करने के दौरान हुआ है. वहीं चौरी थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन